25 सालों बाद दोबारा स्क्रीन पर नज़र आयेंगे माधुरी दीक्षित और संजय कपूर, जानिए

    25 सालों बाद दोबारा स्क्रीन पर नज़र आयेंगे माधुरी दीक्षित और संजय कपूर

    25 सालों बाद दोबारा स्क्रीन पर नज़र आयेंगे माधुरी दीक्षित और संजय कपूर, जानिए

    माधुरी दीक्षित और संजय कपूर की फिल्म 'राजा' तो आपको याद ही होगी। 1995 में रिलीज़ हुई इस फिल्म का गाना 'अंखियां मिलाऊं, कभी अंखियां चुराऊं' उस साल का सबसे पॉपुलर सोंग था। इसके बाद दोनों अक्षय खन्ना के साथ फिल्म मोहब्बत में भी नज़र आये थे। अब इन फिल्मों के दो दशक बाद ये जोड़ी एक बार फिर स्क्रीन शेयर करने वाली है। दोनों किसी फिल्म में नहीं बल्कि नेटफ्लिक्स की एक सीरीज में नज़र आने वाले हैं।

    25 सालों बाद दोबारा स्क्रीन पर नज़र आयेंगे माधुरी दीक्षित और संजय कपूर, जानिए

    करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन में बन रही इस सीरीज का नाम 'एक्ट्रेस' बताया जा रहा है। संजय कपूर ने खुद इस सीरीज को कन्फर्म किया है। उन्होंने बताया कि वो अक्टूबर से सीरीज की शूटिंग कर रहे हैं। संजय कपूर कहते हैं-‘मैं 25 अक्टूबर से नासिक में शूटिंग कर रहा हूं और दिसंबर के पहले सप्ताह तक अपने हिस्से का काम ख़त्म कर दूंगा। ये शो दिलचस्प है। साल 2020 परेशान कर रहा है, लेकिन मैं हमेशा एक सकारात्मक व्यक्ति रहा हूं और सेट पर वापस आकर खुश हूं। ”


    बता दें, संजय कपूर को फिल्मों के अलावा कई टीवी शोज़ में भी देखा गया है। वहीं माधुरी दीक्षित भी फिल्मों के अलावा टीवी शोज़ जज कर अपन अलग पहचान बना चुकी हैं। ऐसे में इस जोड़ी को दो दशकों बाद साथ देखना रोमांचक होगा।