अनफिनिश्ड: प्रियंका चोपड़ा ने किताब में शेयर किया वो किस्सा, जब अपने बॉयफ्रेंड को आलमारी में छुपाया था!

    अनफिनिश्ड: प्रियंका चोपड़ा ने किताब में शेयर किया मज़ेदार किस्सा

    अनफिनिश्ड: प्रियंका चोपड़ा ने किताब में शेयर किया वो किस्सा, जब अपने बॉयफ्रेंड को आलमारी में छुपाया था!

    ग्लोबल आइकॉन और हमारी अपनी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की किताब ‘अनफिनिश्ड’ का इंतज़ार सभी को बेसब्री से था। अब ये किताब आखिरकार आ चुकी है और प्रियंका ने इसमें अपने फैंस के साथ अपने जीवन की कई खूबसूरत यादें और मज़ेदार किस्से शेयर किए हैं। इसमें से एक किस्सा बहुत तेज़ी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जब प्रियंका ने अपने बॉयफ्रेंड को आलमारी में छुपाया था। किस्सा उस वक़्त का है जब प्रियंका अमेरिका में 10वीं की पढ़ाई कर रही थीं और उनका दिल बॉब नाम के एक लड़के पर आ गया था।

    एक दिन वो काउच पर बैठकर बॉब के साथ टीवी देख रही थीं, दोनों ने बड़ी ‘मासूमियत’ से हाथ पकड़ा हुआ था, तभी उन्होने खिड़की से देखा कि उनकी आंटी घर वापिस आ रही थीं। ये किस्सा याद करते हुए प्रियंका लिखती हैं, ‘मैं घबरा गई, दिन के दो बज रहे थे और ये उनके वापिस आने का टाइम नहीं था। कोई तरीका नहीं था कि बॉब घर से बाहर जा सके और हम दोनों मेरे रूम में भाग गए और फिर मैंने उसे आलमारी में घुसा दिया’। प्रियंका ने बॉब को ताबतक आलमारी में ही रहने को कहा जबतक वो अपनी आंटी को सामान लाने बाहर नहीं भेज देतीं। हालांकि, प्रियंका के किरण मासी घर में आईं और उन्होने हर कमरे की तलाशी लेनी शुरू कर दी, जबकि प्रियंका अपने बेड पर पढ़ने का नाटक करते हुए बायोलॉजी की किताब खोले बैठी रहीं।

    आगे प्रियंका लिखती हैं, ‘लेकिन वो मेरे दरवाजे पर आ गईं और बोलीं खोलो इसे और मैंने पूछा- क्या खोलूँ। अपनी आलमारी खोलो, मेरी आंटी ने कहा। बात काफी बिगड़ गई थी: एक लड़का निकला था। मासी ने मेरी माँ को फोन किया और कहा- मुझे यकीन नहीं होता उसने मेरे चेहरे पर झूठ बोला। उसकी आलमारी में एक लड़का था!’