बिग बॉस 13: माहिरा शर्मा को वोट करके घर वालों ने किया बेघर?

    बिग बॉस 13: माहिरा को वोट करके घर वालों ने किया बेघर?

    बिग बॉस 13: माहिरा शर्मा को वोट करके घर वालों ने किया बेघर?

    बिग बॉस 13 अब खत्म ही होने वाला है। इस शनिवार 15 फरवरी को शो का फिनाले है। फिनाले में अकसर पांच कंटेस्टेंट होते हैं, इसलिए घर से कंटेस्टेंट के बेघर होने की बारी है। बहुत दिनों से मीडिया में खबरें थीं कि घर में डबल इविक्शन होगा। इसके लिए माहिरा शर्मा और आरती सिंह का नाम सामने आया था।

    अब नए अपडेट में सामने आया है कि घर वालों ने मिलकर माहिरा को घर से बाहर करने के लिए वोट किया है और वो घर से बेघर हो जाएंगी। खबरी नाम के ट्विटर अकाउंट के मुताबिक ये जानकारी सामने आई है। यानी अब घर में सिर्फ 6 सदस्य ही रह गए हैं- सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज, शहनाज गिल, पारस छाबड़ा, आरती सिंह और रश्मि देसाई।

    बिग बॉस 13 तीन दिन बाद खत्म हो जाएगा। सोशल मीडिया पर 13वें सीजन की ट्रॉफी की झलक भी सामने आ गई है। फैंस काफी बेसब्री से शनिवार को इंतजार कर रहे हैं जब कोई एक विजेता इस ट्रॉफी को जीतेगा।

    इस सीजन घर में काफी ज्यादा लड़ाई झगड़े हुए हैं। 13वें सीजन को एक्सटेंड भी किया गया है। ये सीजन करीब 4 महीने चला है। इस सीजन की ऑनलाइन पॉपुलैरिटी इतनी ज्यादा थी कि मेकर्स ने इसी लिए शो को आगे बढ़ाने की फैसला किया था।