मानुषी से पहले इन भारतीय मॉडल्स ने जीता था मिस वर्ल्ड का ख़िताब !

    मानुषी से पहले इन भारतीय मॉडल्स ने जीता था मिस वर्ल्ड का ख़िताब !

    इस बात में कोई शक नहीं कि भारत एक ऐसा देश है जहां दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाये जन्मी हैं। अब तो दुनिया ने भी इस सच्चाई को मान लिया है। इन महिलाओं की खूबसूरती को आंकने के लिए किसी ब्यूटी पेजेंट कम्पटीशन की ज़रूरत नहीं हैं। लेकिन जब वैश्विक स्तर पर होने वाले इन कम्पटीशन में हमारी इन खूबसूरत बालाओं ने हिस्सा लिया तो वहां भी इन्होंने अपनी छाप छोड़ी और ख़िताब अपने नाम किया।

    आप ये बात जानकर हैरान हो जायेंगे कि भारत वो देश है जिसने अब तक सबसे ज़्यादा विश्व सुंदरियों को जन्म दिया है। सन 1966 से लेकर 2017 तक हम अब तक 6 भारतीय विश्व सुंदरियों को देख चुके हैं। तो वहीं वेनेजुएला भी हमारी बराबरी पर है।

    ये हैं वो 6 मिस वर्ल्ड -

    रीता फारिया 1966

    मानुषी से पहले इन भारतीय मॉडल्स ने जीता था मिस वर्ल्ड का ख़िताब !

    हमने पहला मिस वर्ल्ड का ख़िताब साल 1966 में जीता था। जब लड़कियों का मॉडलिंग करना और छोटे कपड़े पहनना बड़ी बात मानी जाती थी। उस समय रीता फारिया ने ये ख़िताब जीत कर महिलाओं के लिए बंद हुए रास्ते खोल दिए। ये प्रतियोगिता लंदन में हुई थी।

    इस कम्पटीशन का ख़िताब जीतने के बाद रीता ग्लैमर इंडस्ट्री छोड़ अपनी डोक्टरी की पढ़ाई पूरी की और इसी फील्ड में अपना करियर बनाया। उन्होंने मुंबई के ग्रांट मेडिकल कॉलेज और सर जमशेदजी जीजाबाई ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल से एम बी बी एस में ग्रेजुएशन किया। इसके बाद 1998 एक बार फिर उन्होंने ग्लैमर वर्ल्ड की तरफ  वापसी की और फेमिना मिस इंडिया में बतौर जज के तौर पर नज़र आईं। ये मिस वर्ल्ड कम्पटीशन में भी बतौर जज भाग ले चुकी हैं।

    ऐश्वर्या राय 1994

    मानुषी से पहले इन भारतीय मॉडल्स ने जीता था मिस वर्ल्ड का ख़िताब !

    लम्बे इंतजार के बाद 1994 में ऐश्वर्या ने ये ख़िताब अपने नाम कर एक बार फिर देश का नाम उंचा कर दिया। आपको बता दें, ऐश मिस इंडिया कम्पटीशन की पहली रनरअप थीं। वो ये कम्पटीशन जीतीं नहीं जीतीं थी। इसके बाद भी उन्होंने मिस वर्ल्ड कम्पटीशन में भाग लिया और खिताब अपने नाम किया।

    मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीतने के बाद दुनिया ने इनकी ख़ूबसूरती को माना और इन्हें बहुत से ब्रांड, इवेंट और फिल्मों के ऑफर आये हैं। आज ऐश बच्चन परिवार की बहु हैं और फिल्मों में एक्टिव हैं।

    डायना हेडेन 1997

    मानुषी से पहले इन भारतीय मॉडल्स ने जीता था मिस वर्ल्ड का ख़िताब !

    इंडियन मॉडल डायना ने साल 1997 में मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीता था। ख़िताब जीतने के बाद डायना लंदन में   एक्टिंग सीखने चली गई।

    लेकिन 8 साल पहले वो तब सुर्ख़ियों में आई जब वो 8 साल पुराने फ्रोजन अंडे से प्रेगनेंट हुईं और बेटी को जन्म दिया। अब एक बार फ्रोजन अंडे से ही जुड़वा बच्चों को लेकर प्रेग्नेंट हैं।

    युक्ता मुखी 1999

    मानुषी से पहले इन भारतीय मॉडल्स ने जीता था मिस वर्ल्ड का ख़िताब !

    साल 1999 में युक्ता मुखी ने ये ख़िताब अपने नाम किया था। उन्होंने फिल्मों में भी अपनी किस्मत अजमाई लेकिन उन्हें असफलता ही हाथ लगी।

    आखिरी बार वो तब सुर्ख़ियों में आईं थीं जब उन्होंने अपने पति पर मार-पीट का आरोप लगाया था। और फिर तलाक लिया।

    प्रियंका चोपड़ा 2000

    मानुषी से पहले इन भारतीय मॉडल्स ने जीता था मिस वर्ल्ड का ख़िताब !

    ये लगातार दूसरी बार था जब भारत ने ये ख़िताब जीता। प्रियंका चोपड़ा ने ये ख़िताब अपने नाम कर साबित कर दिया कि भारतीय सुंदरियों के आगे सब फेल हैं।

    आज प्रियंका बॉलीवुड और हॉलीवुड में एक्टिव हैं।

    मानुषी छिल्लर 2017

    मानुषी से पहले इन भारतीय मॉडल्स ने जीता था मिस वर्ल्ड का ख़िताब !

    17 साल बाद मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीतने के साथ ही सेलेब्रिटी बन गई हैं। अब वो दिन उर नहीं जब हम मानुषी को फिल्मों में देखेंगे।