ब्रेकअप के बाद दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के रिश्ते में आये ये बड़े बदलाव, जानिए !
दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर एक समय पर बॉलीवुड के पॉवर कपल हुआ करते थे। इन दोनों का रिश्ता कई फैन्स के लिए कपल गोल्स था। लेकिन हर रिश्ते की तरह इसकी भी अपनी कमियां थीं। रणबीर और दीपिका के प्यार की शुरुआत साल 2008 में फिल्म बचना ए हसीनों के सेट्स पर हुई थी। हालाँकि इसके दो साल बाद ही दोनों का रिश्ता टूट गया।
ये ब्रेकअप दीपिका के लिए बेहद मुश्किल था और उन्होंने इस बारे में कई बार बात भी की है। इन दोनों के फैन्स आज भी इनसे बेहद प्यार करते हैं और दीपिका और रणबीर ने ये साबित करके दिखाया है कि आप सही में अपने एक्स के साथ दोस्त बनकर रह सकते हो। आइये आपको बताते हैं कैसे इन दोनों का रिश्ता ब्रेकअप के बाद ठीक हुआ और फिर एक अच्छी दोस्ती में तब्दील हो गया।
Updated : December 10, 2019 06:00 PM IST
Please Subscribe us OnGoogle News