प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के मुंबई रिसेप्शन में बॉलीवुड स्टार्स ने लगाया ग्लैमर का तड़का !
जिस बड़े रिसेप्शन का इंतज़ार हम सभी कर रहे थे वो अब शुरू हो चुका है !
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने बेहद ख़ुशी और मज़े के साथ जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में शादी रचाई थी। इन दोनों की शादी 1 और 2 दिसम्बर को हुई थी, जिसमें सिर्फ दोनों के करीबी दोस्त और रिश्तेदार मौजूद हुए थे। इसके बाद से अभी तक ये दोनों अपनी शादी की दो रिसेप्शन पार्टी, एक दिल्ली और एक मुंबई में दे चुके हैं, जिनमें से एक में भी हमने बॉलीवुड के स्टार्स को आते नहीं देखा।
लेकिन अब वो पल आ गया है, जब बॉलीवुड प्रियंका और निक को अपना प्यार देने पहुंचा। प्रियंका और निक की शादी का आखिरी रिसेप्शन आज मुंबई में हो रहा है और बॉलीवुड बड़े स्टार्स जैसे सलमान खान, काजोल, ए आर रहमान संग अन्य सितारे इस नयी जोड़ी को बधाईयां देने और इनकी खुशियों में शामिल होने पहुँच चुके हैं। देखिये इस आलीशान रिसेप्शन की तस्वीरें यहां -