Celebrities Spotted: हॉलिडे से लौटे अर्जुन और मलायका, शहर में नज़र आए शाहिद और ऋतिक !
लगातार खबरों में बने हुए अर्जुन कपूर और मलायका अरोड़ा न्यू यॉर्क से लौट आए हैं। ये कपल अर्जुन का बर्थडे सेलिब्रेट करने छुट्टियों पर निकला था। मलायका और अर्जुन न्यू यॉर्क में ऋषि कपूर से भी मिले, जो पिछले साल से वहां पर अपना ट्रीटमेंट करा रहे हैं। तो वहीँ ऋतिक रोशन और मृणाल ठाकुर अपनी फिल्म ‘सुपर 30’ का प्रोमोशन करते हुए नज़र आए। इनके अलावा आज बहुत सारे बड़े सेलिब्रिटीज भी शहर में नज़र आए।
आइए आपको दिखाते हैं आज दिल्ली में नज़र आए सेलेब्स की तस्वीरें:
Updated : July 06, 2019 07:23 PM IST
Please Subscribe us OnGoogle News