युविका के बर्थडे पर प्रिंस नरूला ने दिया ये खास सरप्राइज, फ़ोटोज़ वायरल !
प्रिंस नरूला और युकिका चौधरी की जोड़ी टीवी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर जोड़ी में से एक है। पिछले साल शादी के बंधन में बंधने वाला ये कपल सोशल मीडिया पर एक दूसरे के लिए प्यार जताने से पीछे नहीं हटता है। ऐसा ही कुछ खास हुआ जब युविका ने बीते रात अपना जन्मदिन मनाया। दरअसल, शादी के बाद ये उनका पहला जन्मदिन था प्रिंस इस दिन को स्पेशल बना देना चाहते थे। इसलिए उन्होंने युविका के इस जन्मदिन को बेहद खास बना दिया।
प्रिंस ने युविका के लिए एक खास बर्थडे पार्टी रखी थी जिसमें उन्होंने पूरे कमरे को सजाया हुआ था। साथ ही युविका के नाम में जितने अक्षर हैं उतने ही केक मंगवाए गए थे। ये जन्मदिन सच में बेहद खास था। देखिये तस्वीरें- बता दें, प्रिंस और युविका की मुलकात बिग बॉस 9 के दौरान हुई थी। इस शो के समय ही प्रिंस ने दुनिया को बता दिया था कि युविका को पसंद करते हैं और शादी करना चाहते हैं। इसके बाद इस सीजन के विनर भी प्रिंस ही बने थे। इस शो के बाद इस जोड़ी ने कुछ साल तक अपना रिश्ता दुनिया से छुपाये रखा और पिछेल साल अक्टूबर में शादी कर ली। फ़िलहाल ये कपल नच बलिये 9 में नज़र आ रही है।