प्रियंका और निक के ग्लैमर से बढ़ा जो जोनस की बर्थडे पार्टी का तापमान, देखिए तस्वीरें:
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने, निक के भाई जो जोनस के 30वें बर्थडे की पार्टी पर अपने ग्लैमर से खूब चकाचौंध भर दी। जेम्स बॉन्ड थेम पर रखी गयी इस पार्टी में प्रियंका और निक सबसे शानदार ब्लैक टक्सीडो और लहराते हुए ब्लैक गाउन पहनकर पहुंचे।
प्रियंका चोपड़ा के फैन पेजेज पर तस्वीरों में प्रियंका ने एक चमचमाता ब्लैक गाउन पहना है और उन्होंने मार्टीनी का ग्लास भी पकड़ा हुआ है। निक जोनस ब्लैक सूट पहने प्रियंका के साथ बहुत कोज़ी नज़र आ रहे हैं। जो जोनस ने वाइट सूट पहना हुआ है और उसके साथ एक सिगार पकड़ रखा है।
आइए आपको दिखाते हैं जो जोनस के बर्थडे से प्रियंका और निक की सुपर-ग्लैमरस तस्वीरें:
Updated : August 18, 2019 02:18 PM IST
Please Subscribe us OnGoogle News