Cannes 2019: Met Gala के बाद अपने इस लुक्स से प्रियंका चोपड़ा ने की सभी की बोलती बंद !
14 से 25 मई तक फ्रांस में चलने वाले कांस फिल्म फेस्टिवल 2019 में भारतीय एक्ट्रेस का जलवा देखते ही बन रहा है। जहाँ बॉलीवुड और टीवी जगत की दिग्गज एक्ट्रेसेज देश का नाम और सम्मान बढ़ा रही हैं! इस फेस्टिवल में जहाँ कंगना रनौत की अनोखी साड़ी पर सभी की नज़रे टिकी हैं वहीं प्रियंका चोपड़ा भी अपने लुक्स से कहर ढा रही हैं !
Met Gala के बाद प्रियंका चोपड़ा ने कांस फिल्म फेस्टिवल में अपना डेब्यू किया है। प्रियंका इस इवेंट में ब्लैक और मरून कलर के शाइनी गाउन में नज़र आई। इस ऑउटफिट के साथ प्रियंका ने सिल्वर एअरिंग और हल्का मेकअप और पिंक कलर का लिपस्टिक कैरी किया हुआ था जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
Updated : May 18, 2019 02:30 PM IST
Please Subscribe us OnGoogle News