तस्वीरें: प्रियंका चोपड़ा ने खत्म की ‘द स्काई इज़ पिंक’ की शूटिंग, रैपअप पार्टी में इस अंदाज़ में आई नज़र !
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट में इतना बिजी हैं कि पिछले करीब 4 से उन्हें हिंदी फिल्मों में नही देखा गया है। उन्हें आखिरी बार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के साथ फिल्म बाजीराव मस्तानी में काशीबाई का किरदार निभा कर सभी को हैरान कर दिया था। इस फिल्म के बाद से ही फैन्स उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में देखना चाहते हैं। हालांकि, इस दौरान प्रियंका अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में ज़रूर एक्टिव दिखी। उन्होंने ‘Baywatch, Isn’t It Romantic और A Kid Like Jake जैसी इंग्लिश फ़िल्में की। लेकिन अच्छी खबर ये है कि प्रियंका जल्द ही शोनाली बोस की फिल्म ‘द स्काई इज़ पिंक’ में नज़र आयेंगी। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और दंगल गर्ल ज़ायरा वसीम भी अहम किरदार निभा रही हैं। हाल में इस फिल्म की शूटिंग खत्म हुई है जिसे खूब सेलिब्रेट किया गया।
फिल्म की रैपअप पार्टी की पिक्चर्स-