तस्वीरें: अम्बानी की गणेश चतुर्थी पार्टी में पहुंचे शाहरुख़, सलमान और आमिर खान !
अगर कोई भी बड़ा त्योहार या इवेंट हो तो अम्बानी परिवार के घर पार्टी होना तो पक्का है। और अगर अम्बानी के घर पार्टी है तो बॉलीवुड सेलेब्स ना आये ऐसा तो हो नहीं सकता। गणेश चतुर्थी का मौका भी अम्बानी परिवार और बॉलीवुड स्टार्स के लिए ऐसा ही था। मुंबई में धूमधाम से मनाया जाने वाला गणेश चतुर्थी के त्योहार की ख़ुशी में मुकेश अम्बानी ने अपने परिवार संग मिलकर पार्टी का आयोजन किया और इसमें बॉलीवुड के कई स्टार्स ने शिरकत की। लेकिन इस पार्टी की लाइमलाइट छीनी बॉलीवुड के सुपरस्टार खान्स ने। क्योंकि ये वो मौका था जब मुश्किल से ही साथ दिखने वाले शाहरुख़, सलमान और आमिर खान एक साथ एक पार्टी में शामिल हुए थे।
देखिये इस पार्टी की तस्वीरें यहाँ -
Updated : September 14, 2018 12:25 PM IST
Please Subscribe us OnGoogle News