प्रियंका चोपड़ा की इन ड्रेसेज की कीमत से आप एक फॉरेन ट्रिप कर लेंगे !
ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा ना सिर्फ अच्छी एक्टिंग के लिए बल्कि खूबसूरती और फैशन सेन्स के लिए दुनिया भर से तारीफ बटोरती हैं। इनसे जुड़ी हर खबर अब बड़ी न्यूज़ है। तो इन दिनों प्रियका पेरिस में अलग अलग अवतार से खबरों में छाई हुई हैं। प्रियंका जेठ जोनस और सोफी टर्नर की शादी अटेंड करने यहाँ पहुंची हैं। मिस वर्ड रह चुकी प्रियंका अपने लुक और ऑउटफिट के साथ एक्सपेरिमेंट करने से नहीं डरती। शायद इसलिए इनका लुक और ऑउटफिट हमेशा चर्चाओं में बने रहते हैं।
हाल में पेरिस पहुंची प्रियंका यहाँ भी अपने खूबसूरत ऑउटफिट के लिए सुर्ख़ियों में बनी हुई। लेकिन क्या आप जानते हैं यहाँ इन खूबसूरत लुक में नज़र आने वाली प्रियंका के इन ऑउटफिट, हैंड बैग और सैंडल पर कितना पैसा खर्च हुआ है। अगर नहीं तो इस बारे में आपका जानना जरुरी है।
प्रियंका की ये चिक ड्रेस देखने में जितनी खूबसूरत है उतनी ही मोटी कीमत है इसकी। पिछले दिनों पेरिस में पति निक जोनस के साथ पियंका को इस ड्रेस में देखा गया था। इस ड्रेस की कीमत अमेरिकन डोलर में $2040 है। इंडियन पैसे के हिसाब से 1 लाख 40 हज़ार से भी ज्यादा।
इस ड्रेस के साथ प्रियंका ने ब्राउन कलर की हील कैरी की हुई है। अमेरिकन डोलर में $330 की है। मतलब 22 हज़ार से भी ज्यादा की इनकी सिर्फ चप्पल है।
प्रियंका ने अपने इस पूरे लुक को पूरा करने के लिए पॉकेट बैग कैरी किया है। इस छोटे से दिखने वाले बैग की कीमत $850 डॉलर है। मतलब 58, 900।
पीटर पिलोट्टो का फॉल कलेक्शन की कीमत है $2,070 डॉलर के करीब है। मतलब करीब डेढ़ लाख।
वहीं प्रियंका ने इस ड्रेस को पूरा करने के लिए सिल्वर एअर्रिंग कैरी किये हुए हैं। इन एअर्रिंग की कीमत $68 डोलर है बस। मतलब करीब 5 हज़ार के अन्दर आप भी प्रियंका जैसे एअर्रिंग पहन सकते है।