द स्काई इज़ पिंक: TIFF 2019 में हुआ प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की फिल्म का प्रीमियर, देखिए तस्वीरें!
प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर और ज़ायरा वसीम की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ का प्रीमियर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF 2019) में हुआ। इस इवेंट पर प्रियंका, फरहान के साथ-साथ फिल्म की डायरेक्टर शोनाली बोस, अदिति चौधरी और निरेन चौधरी भी मौजूद थे। ‘द स्काई इज़ पिंक’ में प्रियंका अदिति का और फरहान निरेन का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म को इस बड़े फिल्म फेस्टिवल में बहुत शानदार रिएक्शन मिला और खूब तारीफ़ हुई।
लेकिन फिल्म के प्रीमियर से पहले ही प्रियंका ने सबकी खूब तारीफ़ बटोर ली। हमेशा की तरह इस इवेंट में भी प्रियंका के फैशन का जलवा खूब बिखरा। फरहान और शोनाली भी रेड कारपेट पर काफी स्टाइलिश नज़र आए।
आइए आपको दिखाते हैं TIFF 2019 से ‘द स्काई इज पिंक’ के प्रीमियर की तस्वीरें:
Updated : September 14, 2019 11:37 AM IST
Please Subscribe us OnGoogle News