टीवी के इन एक्टर्स को मिला दादासाहेब फाल्के अवार्ड !
जब भी आप कोई काम करते हैं और वो काम सराहा जाए, तो खुश्ही तो होती ही है। और इसी तरह काम को सराहने का एक तरीका है अवार्ड। बॉलीवुड और टीवी पर अच्छे परफॉरमेंस की कद्र करने के लिए बहुत सारे अवार्ड्स दिए जाते हैं और एक्टर्स को सम्मानित किया जाता है। बॉलीवुड की तुलना में टीवी पर उतने अवार्ड शोज़ नहीं हैं, लेकिन टीवी पर काम करने वाले कलाकारों की गिनती बहुत ज़्यादा है। इसलिए जब भी टीवी सेलेब्स को अवार्ड दिए जाते हैं उन्हें बहुत ख़ुशी होती है और इससे उन्हें और भी अच्छा काम करने के लिए बढ़ावा मिलता है।
हाल ही में स्माइल फाउंडेशन ने टीवी एक्टर्स के काम को सम्मानित करने के लिए दादा साहब फाल्के अवार्ड फाउंडेशन ने दादासाहब अवार्ड का आयोजन किया। आइए आपको बताते हैं टीवी के किन एक्टर्स ने यह अवार्ड जीता-
1. रोहन मेहरा
‘ससुराल सिमर का’ और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ जैसे शोज़ में काम करने वाले रोहन मेहरा को दादासाहेब फाल्के फिज़िकल अवार्ड का ‘पीपल्स चॉइस अवार्ड’ दिया गया।
2. जेनिफ़र विंगेट
टीवी शो ‘बेहद’ से पॉपुलर हुई जेनिफ़र को इस अवार्ड फंक्शन में ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ (ड्रामा) का अवार्ड दिया गया।
3. लोपामुद्रा राउत
लोपामुद्रा को ‘पीपल्स चॉइस’ अवार्ड दिया गया। उन्होंने रियलिटी शो ‘बिग बॉस 10’ में हिस्सा लिया था।
4. विकास गुप्ता
‘बिग बॉस 11’ में हिस्सा लेने वाले विकास गुप्ता को ‘ब्रेक थ्रू आर्टिस्ट ऑफ़ द ईयर’ का अवार्ड दिया गया।
5. करण सिंह ग्रोवर
टीवी के सबसे पॉपुलर एक्टर्स में से एक माने जाने वाले करण सिंह ग्रोवर को उनके स्टाइल के लिए अवार्ड दिया गया।
6. प्रिंस नरूला और युविका चौधरी
टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में हिस्सा ले चुके कपल प्रिंस और युविका को ‘बेस्ट कपल’ का अवार्ड दिया गया।
7. हिना खान
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ शो की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान को ‘बिग बॉस 11’ में आने के लिए ‘बेस्ट एंटरटेनर फ़ॉर रियलिटी शो’ का अवार्ड दिया गया।
8. करण पटेल
'ये है मोहब्बतें' के लीड एक्टर करण पटेल को इस अवार्ड फंक्शन में 'बेस्ट एक्टर' का अवार्ड दिया गया।