शो 'एस ऑफ़ स्पेस’ की हॉट जोड़ी दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद मालदीव में मना रहे हैं हॉलिडे !
बिग बॉस फेम प्रियांक शर्मा की एक्स गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल और वीजे वरुण सूद का रिश्ता अब किसी से छुपा नहीं है। विकास गुप्ता के शो ‘एस ऑफ़ स्पेस’ में साथ नज़र आया ये कपल अब साथ है। इसी शो पर वरुण ने दिव्या के लिए अपने प्यार का इज़हार किया था। बता दें, बेनाफ्षा के साथ ब्रेकअप के बाद वरुण आगे बढ़ गए। वहीं दिव्या ने भी प्रियांक से अपने सारे रिश्ते तोड़ कर वरुण हाथ थाम लिया। दोनों अपने इस खूबसूरत से रिश्ते में बेहद खुश हैं और इन दिनों मालदीव में छुट्टियाँ मना रहे हैं। इनकी हॉलिडे पिक्चर सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं।
देखिये मालदीव में छुट्टियाँ बना रहे हैं वरुण सूद और दिव्या अग्रवाल -
Updated : February 25, 2020 11:07 AM IST
Please Subscribe us OnGoogle News