सोनम कपूर और आनंद आहूजा के रिसेप्शन में उमड़ा बॉलीवुड !
बॉलीवुड की हर बात निराली है, चाहे वो फिल्में हों या गाने या फिर एक्टर्स और उनकी ज़िंदगी। और जब बॉलीवुड एक्टर्स की शादी हो, तब तो देशभर में चर्चा होना तय है। कुछ ऐसा ही माहौल है सोनम कपूर की शादी का। सोनम खुद भी बॉलीवुड फिल्मों की नामी एक्ट्रेस हैं और उनके पापा अनिल कपूर तो सिनेमा के एवरग्रीन एक्टर्स में से एक। ऐसे में सोनम की शादी में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा तो लगना ही था। सोनम की मेहंदी से लेकर संगीत और फिर शादी में बॉलीवुड के ढेर सारे सेलेब्रिटीज़ जुटे। अब बारी है सोनम के रिसेप्शन की। सोनम कपूर और आनंद आहूजा की जोड़ी को अपना प्यार और आशीर्वाद देने के लिए बॉलीवुड सेलेब्स का तांता लग गया है।
और पढ़ें: सोनम कपूर की शादी में जूते चुराई से लेकर विदाई तक पूरी होंगी ये रस्में !
और पढ़ें: स्टाइल क्रश से लेकर शादी तक, सोनम कपूर और आनंद आहूजा की लव स्टोरी है बिल्कुल अलग !
आइए आपको दिखाते हैं सोनम कपूर और आनंद आहूजा के रिसेप्शन में जुटे बॉलीवुड सेलेब्स की एक्सक्लूसिव तस्वीरें-