बिग बॉस 13 का ये नया घर किसी म्यूजियम से कम नहीं है, जानें इसकी खासियत!
सलमान खान बिग बॉस सीजन 13 के साथ वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। शो के मेकर्स ने हाल ही में कुछ प्रोमो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं। इसमें दो कंटेस्टेंट के नाम भी सामने आए - एक देवोलीना भट्टाचार्य और दूसरे सिद्धार्थ शुक्ला। शो का कॉन्सेप्ट इस बार 'जल्दी जल्दी' होगा और कुल 14 कंटेस्टेंट हैं। सोर्स के मुताबिक इनमें से 8 लड़कियां और 6 लड़के इतना सब जानने के बाद आप ये जानना चाहते होंगे कि लेकिन इसबार का घर होगा कैसा। हर बार आपको कुछ न कुछ अलग देखने को मिलता है।
ये घर 18500 वर्ग फीट में बना है। इसमें कई तरह के एस्थेटिक एलीमेंट लगे हैं। घर बॉलीवुड के सबसे फेवरेट आर्ट डायरेक्टर और जानमाने डिजाइन एक्सपर्ट उमंग कुमार ने खास तरीके से डिजाइन किया है। पहले बिग बॉस का घर लोनावला में हुआ करता था अबकी बार मुंबई शिफ्ट किया गया है। घर में कुल 93 आंखें यानी कैमरे लगे हैं। इसमें 20 फीट का वर्टिकल गार्डन भी है। आइए दिखाते हैं आपको पूरे घर की एक झलक।