हाफ गर्लफ्रेंड V/S हिंदी मीडियम : जानिए कौन चल रहा है बॉक्स-ऑफिस की रेस में आगे?

    हाफ गर्लफ्रेंड V/S हिंदी मीडियम : जानिए कौन चल रहा है बॉक्स-ऑफिस की रेस में आगे?

    इस साल बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की कई फिल्मों की दिलचस्प लड़ाईयाँ देखने को मिल रही हैं। अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर की हाफ गर्लफ्रेंड और इरफान खान की हिंदी मीडियम बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। मंगलवार को हाफ गर्लफ्रेंड ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 4. 46 करोड़ की कमाई की तो वहीं हिंदी मीडियम ने भी मंगलवार को अपना कब्ज़ा जमाते हुए 3.30 करोड़ की कमाई की।

    कुल मिलाकर हिंदी मीडियम का कलेक्शन 19. 01 करोड़ पहुँच चुका है और हाफ गर्लफ्रेंड 41. 61 करोड़ की कमाई कर चुकी है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस हफ्ते के अंत तक दोनों ही फिल्में अपनी लागत निकाल सकती हैं। सबसे ख़ास बात यह है कि ये दोनों ही फिल्में बाहुबली 2 के सामने टिक गई हैं और अब दोनों ने कुल मिलाकर सोमवार को बाहुबली 2 से ज़्यादा कमाई कर ली है।

    ऐसा माना जा रहा था कि हाफ गर्लफ्रेंड केवल 8 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है। लेकिन फिल्म ने 10 करोड़ की ओपनिंग कर सभी को चौंका दिया। हालाँकि हिंदी मीडियम ने पहले दिन ज़्यादा अच्छी कमाई नहीं की थी। फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' 2700 स्क्रीन पर रिलीज़ हुई है !