हॉलीवुड से वापसी के बाद तीनों खान्स को कड़ी टक्कर देंगी प्रियंका चोपड़ा, ये रहा सबूत !
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की उन चंद एक्ट्रेसेज़ में से एक हैं, जिन्होंने अपने दम पर फिल्म इंडस्ट्री में बहुत कुछ बदलने की कोशिश की है। मिस इंडिया और फिर मिस वर्ल्ड बन चुकीं प्रियंका, सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड तक काम कर के अपना नाम बना चुकी हैं। एक ऐसी इंडस्ट्री में जहां पुरुष एक्टर्स के सामने महिला कलाकारों को हमेशा कम कर के आंका जाता हो, वहां प्रियंका का सफ़र इंडस्ट्री में काम कर रहीं बहुत सी एक्ट्रेसेज़ के लिए प्रेरणा देने वाली चीज़ है। फिल्म इंडस्ट्री में आने का सपना देखने वाली बहुत सी लड़कियां प्रियंका से बहुत कुछ सीखती हैं।
प्रियंका पिछले काफी वक़्त से बॉलीवुड में उतनी सक्रीय नहीं हैं, जितना हॉलीवुड में। लेकिन अब जल्द ही प्रियंका वापिस भारत लौट रही हैं और उनके सामने बहुत सारे अच्छे ऑफर्स हैं। अपनी वापसी के बाद प्रियंका, बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार कहे जाने वाले सलमान खान, शाहरुख़ खाना और आमिर खान के लिए एक तगड़ा चैलेन्ज साबित हो सकती हैं। आइए आपको बताते हैं इसके 5 कारण-
1. स्टार वैल्यू
बॉलीवुड के शिखर पर बैठे तीनों खान्स की जो सबसे बड़ी ताकत है उनका स्टारडम। इन तीनों बड़े एक्टर्स को फैन पूजते हैं, इसलिए इनकी फ़िल्में आते ही सिनेमा हॉल्स के बाहर लम्बी-लम्बी कतारें लग जाती हैं। खान्स के इस स्टारडम को कोई भी एक्टर आज तक चैलेन्ज नहीं कर पाया। लेकिन प्रियंका में वो बात है कि वो इन तीनों से आगे निकल सकती हैं। सोशल मीडिया से लेकर रियल लाइफ तक प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनके ढेर सारे फॉलोअर्स हैं। और सबसे बड़ी बात ये है कि प्रियंका भारत में टू पॉपुलर हैं ही, बल्कि विदेशों में प्रियंका के चाहें वाले खान्स से भी ज़्यादा हैं।
2. चर्चा में रहना
प्रियंका ने 2015 के बाद बॉलीवुड में कोई बड़ा प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है। उनकी आखिरी फिल्म 2016 में आई ‘जय गंगाजल’ थी। इससे पहले भी वो हॉलीवुड और बॉलीवुड के बीच शफल करती रही हैं, लेकिन वो कभी भी चर्चा से बाहर नहीं गईं और हमेशा मीडिया की सुर्ख़ियों में रही हैं। ये भी एक बड़ा कारण है कि लोग प्रियंका को कभी भूलते नहीं। इससे उनकी फैन फॉलोइंग बरकरार है, बल्कि बढ़ी ही है।
3. इंटरनेशनल फैन फॉलोइंग
सलमान खान हों या शाहरुख़ खान या फिर आमिर खान, इन तीनों ही एक्टर्स के विदेशों में भी बहुत ज़्यादा फैन्स हैं। ये एक ऐसा फैक्टर है जो तीनों खान्स को बाकी एक्टर्स के मुकाबले आगे खड़ा करता है। लेकिन अगर हम प्रियंका की बात करें तो इंटरनेशनल फैन फॉलोइंग के मामले में प्रियंका तीनों खान्स से भी आगे हैं। इसलिए स्टार-वैल्यू के मामले में तो प्रियंका पहले ही तीनों खान्स को टक्कर दे रही हैं।
4. मार्केटिंग गुरु
अगर आमिर खान को छोड़ दिया जाए, तो सलमान और शाहरुख़ अपनी फिल्मों की मार्केटिंग के मामले में बहुत बड़े उस्ताद हैं। इन दोनों के मुकाबले आमिर भले पीछे हों, लेकिन फिल्मों की प्रमोशन में आमिर भी काफी तेज़ हैं। इस मामले में प्रियंका बहुत मज़बूत हैं। मार्केटिंग प्लान बनाने और उसे सही से निभाने की प्रैक्टिस प्रियंका को बहुत अच्छे से है, ऊपर से उन्हें अब हॉलीवुड से भी कुछ नया ज्ञान तो मिला ही होगा !
5. सबसे प्रभावशाली भारतीय महिला
प्रियंका चोपड़ा को लगातार दुनिया की बड़ी मैगजीन्स, भारत के सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल करती रही हैं। इतना ही नहीं, 2017 में तो प्रियंका फोर्ब्स मैगज़ीन के प्रभावशाली भारतीयों की लिस्ट में, प्रियंका अकेली भारतीय महिला थीं।