इमरान हाशमी की फिल्म व्हाई चीट इंडिया को मिस ना करने के 5 कारण ये रहे !
इमरान हाशमी जल्द ही फिल्म वही चीट इंडिया के साथ बड़े परदे पर नज़र आने वाले हैं। भारत के एजुकेशन सिस्टम पर बनी इस फिल्म में इमरान एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं, जो काबिल बच्चों का इस्तेमाल कर लोगों से पैसे ठगता है। ये फिल्म अपने-जैसी एक है और 18 जनवरी को रिलीज़ होने वाली है।
बॉलीवुड की हर फिल्म से दर्शकों को कोई ना कोई उम्मीद तो ज़रूर होती है। व्हाई चीट इंडिया में क्या देखने लायक आइये आपको बताते हैं।
इमरान हाशमी
इमरान इस फिल्म में एकदम अलग रोल में नज़र आने वाले हैं। बॉलीवुड के सीरियल किसर के नाम से मशहूर इमरान एक बढ़िया एक्टर हैं और उन्होंने ये बात कई बार साबित करके दिखाई है। उम्मीद है कि इस फिल्म में हमें इमरान का बढ़िया काम देखने को मिलेगा।
कहानी
भारत की शिक्षा प्रणाली और उनकी कमियों को दिखाती इस फिल्म की कहानी एकदम फ्रेश है। जहाँ हम इसमें शिक्षा के नाम पर होने वाले धंधे को देखेंगे वहीं पढ़ाई और एडमिशन के लिए धक्के खाते स्टूडेंट्स की परेशानी भी दिखाई जाएगी।
श्रेया धन्वान्थारी
श्रेया इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। आपने उन्हें इससे पहले लेडीज रूम नाम की वेब सीरीज में देखा होगा। ये वेब सीरीज काफी फेमस हुई थी और इसमें राधिका खन्ना यानी खन्ने का किरदार निभाने वाली श्रेया को लोगों को काफी पसंद भी किया था। ऐसे में देखना होगा कि श्रेया इस फिल्म से अपनी छाप छोड़ पाती हैं या नहीं?
डायरेक्टर
व्हाई चीट इंडिया को डायरेक्टर शौमिक सेन बना रहे हैं, जिन्होंने पहले गुलाब गैंग फिल्म को बनाया था। जहाँ सौमिक माधुरी दीक्षित और जूही चावला को एक साथ बड़े परदे पर लेकर आये थे वहीं इस फिल्म की काफी लोगों ने सराहना भी की थी। अब व्हाई चीट इंडिया के साथ सौमिक क्या कमाल करते हैं ये देखने में मजा आएगा।
म्यूजिक
इमरान हाशमी की फ़िल्में चाहे जैसी भी हों, उनकी म्यूजिक एल्बम हमेशा गज़ब ही होती है। इस फिल्म के गानों को भी जनता ने पसंद किया है। अब ये गाने फिल्म के साथ कैसे जायेंगे ये देखना होगा।