ये रहे वरुण धवन और आलिया भट्ट की फिल्म कलंक को देखने के 5 बड़े कारण !
कलंक साल 2019 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है, जिसका इंतज़ार सभी को बेसब्री से है। जब से करण जौहर ने इस फिल्म को बनाने का ऐलान किया है तभी से दर्शकों को इस फिल्म को देखने का इंतज़ार कर रहे हैं। कलंक के टीज़र और ट्रेलर के आने के बाद जनता के उत्साह का ठिकाना नहीं है। अगर आप इस फिल्म को देखने की वजह नहीं ढूंढ पा रहे हैं, तो आइये हम आपको बताते हैं फिल्म कलंक को देखने के 5 बड़े कारण।
1. फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म कलंक बहुत सारे बढ़िया एक्टर्स को मिलाकर बनाई गयी है। इसमें जहां एक तरफ वरुण धवन और आलिया भट्ट की सुपरहिट जोड़ी है वहीं दूसरी तरफ आप आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा को पहली बार साथ देखेंगे। इसके अलावा फिल्म में संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, कियारा आडवाणी और कुणाल खेमू भी हैं।
2. संजय दत्त और माधुरी दीक्षित साथ में
संजय और माधुरी की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे हॉट ऑन स्क्रीन जोड़ियों में से एक रह चुकी है। इन दोनों की केमिस्ट्री की बात कुछ और ही थी और ऐसा माना जाता है कि इन दोनों की नजदीकियां असल ज़िन्दगी में भी बढ़ गयी थीं। हालाँकि साल 1997 में आई फिल्म महानता के बाद संजय और माधुरी को दोबारा कभी साथ नहीं देखा गया। अब 22 साल बाद ये दोनों दोबारा किसी फिल्म में साथ नज़र आने वाले हैं और आप में से कोई भी ये मौका नहीं गवाना चाहेगा।
3. फिल्म की भव्यता
जैसा कि आप टीज़र और ट्रेलर देख चुके हैं, फिल्म कलंक के सेट्स की भव्यता देखने लायक है। यहाँ तक की इन सेट्स को देखकर आपको संजय लीला भंसाली की फिल्मों की याद आ जाएगी। डिटेल्स से लेकर सुन्दरता तक, ये फिल्म ज़रूर देखने वालों की आँखों को सुकून देगी।
4. कहानी
ये फिल्म 1940 के समय में भारत की आज़ादी से पहले की कहानी है, जिसमें प्यार की उलझी हुई दास्तान को दिखाया जाने वाला है। इसमें आप रिश्तों, प्यार और बदले की कहानी को देखेंगे। जहाँ फिल्म के ट्रेलर से हमें कहानी कुछ-कुछ समझ आ गयी है वहीं इसे पूरा देखना तो बनता है।
5. माधुरी दीक्षित का डांस
साल 2002 में आई फिल्म देवदास के बाद हम माधुरी दीक्षित को अब किसी फिल्म में अपने अंदाज़ में नाचते देखेंगे। माधुरी, तबाह हो गए गाने पर परफॉर्म करने वाली हैं, जिसे सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया है। यहाँ तक कि देवदास के बाद अब माधुरी और सरोज ने दोबारा साथ काम किया है।
देखिये देसीमार्टीनी के विडियो यहाँ -