इन 5 फिल्मों में श्रीदेवी ने किया आज के सुपरस्टार्स के साथ काम, क्या आपको याद है?
श्रीदेवी भारत की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेसेज़ में से एक थीं और अपनी खूबसूरती, शालीनता और अदाकारी के बल पर वो बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार भी बनीं। इस दुनिया से उनका अचानक चले जाना इस बात का सबूत है कि जिंदगी बहुत छोटी है और ये कब आपके हाथ से छिन जाए इसका कुछ पता नहीं चलता।
श्रीदेवी की मृत्यु से पूरा बॉलीवुड और हम सब पूरी तरह सदमे में आ गए। अपनी मृत्यु के वक़्त श्रीदेवी की उम्र मात्र 54 साल थी। आज बॉलीवुड के शीर्ष पर बैठे बहुत से एक्टर्स ने श्रीदेवी के सामने अपना डेब्यू किया। बल्कि आपने शायद ध्यान भी नहीं दिया होगा कि आज बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार बन चुके एक्टर्स के साथ भी श्रीदेवी स्क्रीन पर नज़र आ चुकी हैं।
आइए आपको बताते हैं वो 5 मौके जब बॉलीवुड के आज के सुपरस्टार्स ने श्रीदेवी के साथ काम किया और ये फ़िल्में नोटिस भी नहीं की गईं-
1. मेरी बीवी का जवाब नहीं
2004 में आई ये फिल्म श्रीदेवी के लम्बे ब्रेक से पहले की आखिरी फिल्म थी। इस फिल्म में उन्होंने अक्षय कुमार के साथ काम किया था।
2. आर्मी
दर्शकों के सबसे पसंदीदा लवर-बॉय शाहरुख़ खान भी श्रीदेवी के साथ काम कर चुके हैं। हालांकि यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर कोई बड़ा कमाल नहीं कर पाई थी। बहुत से लोगों को तो इस फिल्म का नाम भी नहीं याद होगा।
3. चंद्रमुखी
1993 में जब ये फिल्म आई तो सलमान खान इंडस्ट्री में नए-नए आए थे और उनकी पॉपुलैरिटी बननी शुरू ही हुई थी। यह फिल्म भी बॉक्स-ऑफिस पर अच्छा नहीं कर पाई थी।
4. चांद का टुकड़ा
1994 में श्रीदेवी और सलमान खान की जोड़ी एक बार फिर फिल्म ‘चांद का टुकड़ा’ में साथ नज़र आई। लेकिन इस फील्म का हश्र भी बॉक्स-ऑफिस पर बुरा ही हुआ। इसके बाद डायरेक्टर्स ने कभी भी सलमान और श्रीदेवी को एक साथ कास्ट नहीं किया।
5. बॉम्बे टॉकीज़
2013 में आई फिल्म ‘बॉम्बे टॉकीज़’ के आखिरी गाने में थोड़ी देर के लिए आमिर खान ने भी श्रीदेवी के साथ स्क्रीन शेयर की थी।
एक आखिरी बार शाहरुख़ खान की आने वाली फिल्म ‘जीरो’में श्रीदेवी नज़र आएंगी। इस फिल्म में श्रीदेवी का एक छोटा सा कैमियो है।
हम सभी श्रीदेवी की एनर्जी भरी परफॉरमेंस को स्क्रीन पर देखना मिस करेंगे।