भूमि पेडनेकर की ये आने वाली 5 फ़िल्में साबित करेंगी वे किसी भी रोल को कमाल बना सकती हैं !
एक्ट्रेस भूमि पेड्नेकर ने अभी तक बॉलीवुड में कुछ ही फ़िल्में की हैं और अभी से ही उनके काम का बोल-बाला हर जगह है। उनका अपने किरदार में घुसकर उसे बढ़िया तरीके से निभाना ये बताता है कि वे बॉलीवुड में लम्बी रेस लगाएंगी। उनकी सभी परफॉरमेंस अभी तक बढ़िया रही हैं और उन्होंने एक के बाद एक हिट फिल्म दी है। लेकिन अगर आप ये सोच रहे हैं कि भूमि ने अपने करियर में काफी एक्सपेरिमेंट कर लिये हैं और आगे कुछ अलग ऑफर करने को उनके पास नहीं है। तो एक बार फिर सोच लीजिये! भूमि कुछ भी कम करने के मूड में बिल्कुल नहीं हैं और उन्होंने कुछ बढ़िया फिल्मों को साईन किया है, जिनमें उनका हर रोल दूसरे से अलग होगा।
आइये आपको बताते हैं भूमि प्द्नेकर की आने वाली फिल्मों के बारे में -
1. पति पत्नी और वो
80 के दशक में आई फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था। अब इस फिल्म का रीमेक बनाया जा रहा है। जिसमें भूमि एक स्पेशल किरदार निभाने वाली हैं। इस खबर की पुष्टि खुद भूमि ने की है। वैसे फिल्म में भूमि के आलावा कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे भी लीड रोल में होंगे। मतलब शादी और एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर की कहानी एक बार फिर स्क्रीन पर लौटने वाली है। जिसमें भूमि बाहर वाली के किरदार में नज़र आने वाली हैं।
2. सांड की आंख
भूमि इस फिल्म में तापसी पन्नू के साथ नजर आएंगी। दोनों शूटर दादियों का रोल करेंगी। जिनका नाम चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर है। ये फिल्म इसी साल 25 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म को तुषार हीरानंनदानी डायरेक्ट कर रहे हैं और अनुराग कश्यप प्रोड्यूस कर रहे हैं।
3. डॉली, किट्टी और वो चमकते सीतारे
ये फिल्म मॉडर्न समाज पर एक कटाक्ष होगी। इस फिल्म को लिपस्टिक अंडर माय बुर्का की डायरेक्टर अलंकृता श्रीवास्तव बनाएंगी और इसमें भूमि के साथ एक्ट्रेस कोंकणा सेनशर्मा होंगी। इस फिल्म की शूटिंग ख़त्म हो चुकी है और ये 2019 के मध्य में रिलीज़ होगी।
4. तख्त
भूमि, करण जौहर की पीरियड ड्रामा फिल्म तख्त में काम कर रही हैं। ये एक मल्टी-स्टारर फिल्म है, जिसमें वे एक मुग़ल रानी का किरदार निभा रही हैं। तख़्त साल 2020 में रिलीज़ होगी।
5. बाला
भूमि एक बार फिर आयुष्मान खुराना के साथ निर्देशक अमर कौशिक की फिल्म बाला में काम करने को तैयार हैं। लोगों को किस तरह उनके रंग और रूप के लिए जज किया जाता है यही इस फिल्म की कहानी होगी। आयुष्मान इस फिल्म में एक टकले होते आदमी का किरदार निभा रहे हैं। ये फिल्म 2019 में रिलीज़ होगी और इसके निर्माता दिनेश विजन हैं।
# बाला आयुषमान को समय से पहले गंजा लड़के और भुमी को एक छोटी सी छोटी लड़की के रूप में देखेंगे ... फिल्मांकन मार्च 201 9 से शुरू होता है ... सितंबर 201 9 रिलीज।
- तरण आदर्श (@taran_adarsh) 8 दिसंबर, 2018