ये हैं साल 2017 की सबसे बड़ी अफवाहें जो झूठी निकली !
- मार्टीनी शॉट्स
- अपडेट:
- लेखक: Surabhi Shukla
अफवाह और गपशप तो बॉलीवुड इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। दर्शक अपने फेवरेट स्टार को टीवी पर देखना पसंद करते हैं और उन्हें अपना आदर्श भी मान लेते हैं। यहां तक की वो उनकी निज़ी ज़िन्दगी में भी इंटरेस्ट लेने लग जाते हैं। इन्हीं सब वजहों से अफ़वाह और अटकलेंबाज़ी का बाज़ार गरमा जाता है। कभी कभार ये बातें सच होती हैं जो इनके किसी नजदीकी सूत्र से आती हैं मगर कई बार ये बेवजह की स्टेटमेंट और अफवाह होती हैं। इस साल भी हमनें कई ऐसी अफवाह सुनी जो आते ही किसी धुएं की तरह हर तरफ फ़ैल गयी।
आइये आपको इस साल के ऐसे ही कुछ अफवाहों के बारे में बताते हैं जिन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी -
1. रणबीर-दीपिका और सिद्धार्थ-आलिया की ब्रेकअप की खबरें
बीच में ये खबर आई थी कि बॉलीवुड के लवबर्ड्स रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अलग हो रहे हैं। मगर दोनों ने ऐसी सभी बातों से इनकार किया और कई बार साथ देखे गये।
सिद्धार्थ और आलिया ने वैसे तो अपने रिश्ते को कभी पब्लिकली स्वीकार नहीं किया लेकिन इनके अलगाव की खबरें काफी तेजी से फैली। ऐसी खबरें फ़िल्म ए-जेंटलमैन के बाद आई जब उनकी और जैकलीन की नजदीकियों की बात सामने आई। यहां तक की ये खबर भी थी कि आलिया और जैकलीन ने एक दूसरे को इन्स्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया गया था। हालांकि इन सब बातों के बाद दोनों के किसी पार्टी से निकलते समय एक ही कार में देखा गया।
2. फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 के बारे में अफवाह
इस फ़िल्म के बारे में वैसे ही सब कुछ कहा जा चुका है जिनमें से आधी बातें अफवाह थी। ऐसा कहा जा रहा था कि शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर इस फ़िल्म से अपना डेब्यू करेंगे। यहां तक की खबरें ये भी थी कि बिग बॉस कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा इस फ़िल्म में दूसरी लीड का किरदार निभाएंगे लेकिन इस बात को मेकर्स ने सिरे से खारिज कर दिया।
3. अमिताभ बच्चन का एक्सीडेंट
अमिताभ जी के बारे ऐसी अफवाह थी कि उनका कोलकाता में फ़िल्म फेस्टिवल से लौटते समय एक्सीडेंट हो गया है। अमिताभ ने आगे आकार इन अफवाह पर लगाम लगाया और कहा कि वो बिल्कुल ठीक हैं।
4. रेमो डिसूज़ा की अगली फ़िल्म में वरुण धवन होंगे।
ये खबर थी कि रेमो डिसूज़ा की अगली डांस फ़िल्म में वरुण धवन लीड किरदार निभाएंगे। लेकिन इस बात में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं थी। रेमो और सलमान फ़िल्म 'रेस' 3 में काम करेंगे और इसके अलावा दोनों एक डांस फ़िल्म में भी साथ नज़र आयेंगे।
5. मिया खलीफा बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी
वैसे तो पोर्न स्टार मिया खलीफा के फैन्स इस बात से उत्साहित हो गये होंगे मगर अफ़सोस ये बात भी महज अफवाह थी।
6. रणवीर और दीपिका का फ़िल्म पद्मावती में रोमांटिक सीन होगा
ये तो इस साल की सबसे बड़ी अफवाह थी कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का फ़िल्म में रोमांटिक सीन होगा। मगर इस बात को खुद फ़िल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने ख़ारिज कर दिया है। फिलहाल पूरे देश में इस फ़िल्म को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है।
- share
- Tweet
रिलेटेड कंटेंट
Wonder Woman 1984 रिव्यू
कहते हैं न ‘बी केयरफुल व्हाट यू विश फॉर’ (यानि सोच समझकर मांगें)... मेरे खयाल से वंडरवुमन के सीक्वल... और देखें
Shakeela रिव्यू
ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी जैसे धांसू परफॉर्मर, साउथ की एडल्ट फिल्म स्टार के संघर्ष की रियल लाइफ कहानी औ... और देखें
AK vs AK रिव्यू
अनुराग कश्यप ने सालों अनिल कपूर को दो फिल्में ऑफर की थीं, लेकिन बात नहीं बनी, इस बार बात बन गई है औ... और देखें