इन 6 सलेब्स को डेट कर चुकी हैं प्रियंका चोपड़ा?
प्रियंका चोपड़ा वो बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं जिन्हें भारतीय ही नहीं विदेशी ऑडियंस ने भी बहुत पसंद किया है, इसीलिए हॉलीवुड में भी उनका नाम जाना पहचाना है। मिस वर्ल्ड बनने से लेकर हॉलीवुड फिल्मों और अमेरिकन टीवी के उनके सफ़र के बारे में सभी लोग जानते हैं। लेकिन प्रियंका के जीवन का एक पहलू ऐसा है जिसके बारे में उन्होंने सस्पेंस बनाए रखा। वो है प्रियंका की पर्सनल लाइफ। हाल ही में एक बड़ी फिल्म मैगज़ीन को दिए इंटरव्यू में प्रियंका ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में बहुत कुछ खुलासे किए। लेकिन उन्होंने इस इंटरव्यू में किसी का नाम नहीं लिया।
आइए हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे नाम जिनके बारे में कहा जाता है कि प्रियंका उन्हें डेट कर चुकी हैं-
असीम मर्चेंट
कहा जाता है कि मॉडलिंग के अपने शुरूआती दिनों में प्रियंका ने असीम को डेट किया था। लेकिन बॉलीवुड में अपना बड़ा नाम बनने के बाद प्रियंका ने उन्हें छोड़ दिया। प्रियंका के पूर्व मैनेजर प्रकाश राजू की मानें तो प्रियंका और असीम का रिश्ता काफी गहरा था और असीम से लड़ाई के बाद प्रियंका ने आत्महत्या करने की भी कोशिश की थी।
हरमन बावेजा
फिल्म निर्माता हैरी बावेजा के बेटे हरमन बावेजा ने जब फिल्म ‘लव स्टोरी 2050’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया तब ये खबर बहुत तेज़ी से फैली थी कि हर्मन प्रियंका को डेट कर रहे हैं। ऐसा कहा गया था कि प्रियंका और हरमन 5 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन हरमन की फिल्म फ्लॉप होने के बाद दोनों के रिश्ते में दूरी आ गई।
शाहिद कपूर
शाहिद और प्रियंका के रोमांस की खबरें तब फैली थीं जब प्रियंका के घर पर इनकम टैक्स का छापा पड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक जब इनकम टैक्स अधिकारियों ने प्रियंका के दरवाज़े पर दस्तक दी तो प्रियंका के घर का दरवाज़ा शाहिद ने खोला था और उन्होंने बॉक्सर पहने हुए थे। उस वक़्त तक किसी को यह अंदाज़ा भी नहीं था कि शाहिद और प्रियंका डेट कर रहे हैं। एक साल बाद शाहिद ने एक इंटरव्यू में प्रियंका के साथ रिश्ता होने की बात स्वीकार की थी।
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा ने एक साथ कई हिट फिल्में दी हैं। ऑडियंस को पर्दे पर इन दोनों के जोड़ी बहुत पसन्द आती थी। धीरे-धीरे ये अफवाह उड़ने लगी कि अक्षय और प्रियंका एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि इन सारी अफवाहों पर लगाम तब लगीं जब अक्षय की पत्नी ट्विंकल ने उन्हें प्रियंका के साथ काम करने से मना कर दिया।
शाहरुख़ खान
प्रियंका और शाहरुख़ के डेट करने की खबरें बहुत बड़ा शॉक थीं क्योंकि हमेशा ये बात मानी जाती थी कि शाहरुख़ बहुत ही कमिटेड पति हैं। लेकिन ऐसा कहा गया कि शाहरुख़ और प्रियंका बहुत ही सीरियस रिलेशनशिप में थे। लेकिन अक्षय वाले मामले की ही तरह, शाहरुख़ की पत्नी गौरी को इस मामले में स्टैंड लेना पड़ा और उन्होंने शाहरुख़ को प्रियंका के साथ काम करने से मना कर दिया। हालांकि प्रियंका या शाहरुख़ ने कभी भी इस अफेयर के बारे में कोई बयान नहीं दिया।
टॉम हिडल्सटन
एमी अवार्ड्स की पार्टी से ये ख़बरें आईं कि हॉलीवुड एक्टर टॉम हिडल्सटन खुलेआम प्रियंका चोपड़ा से फ़्लर्ट करते देखे गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक़ ये दोनों पार्टी में काफी करीब नज़र आ रहे थे और इन्होने एक दूसरे के फोन नंबर भी लिए। लेकिन ये अफवाह जल्द ही ख़त्म हो गई।