बॉलीवुड के इन सेलिब्रिटीज़ ने की एक ही स्कूल और क्लास में पढ़ाई !
हम हमेशा से ही अपने बॉलीवुड स्टार्स और उनकी आने वाली पिक्चर को लेकर एक्साइटेड रहते हैं। ये फ़िल्म उनके लिए एक कठिन परीक्षा के समान होती हैं और उन्हें इसमें सफल होना पड़ता है। एग्जाम से पहले जिस तरह का डर हमारे अन्दर होता है ठीक वैसा ही कुछ डर इन स्टार्स को उनकी फ़िल्म के रिलीज़ से पहले होता है। हमें आज भी अपने स्कूल की कई चीज़े याद हैं और वो दोस्त तो भुलाए नहीं भूलते जिनके साथ हम मिलकर शैतानियां किया करते थे। क्या आपको पता है बॉलीवुड में भी कई ऐसे सेलिब्रिटीज़ हैं जिन्होंने एक स्कूल से पढ़ाई की है और इनमें से कई तो एक ही क्लास में भी थे। आइये आपको ऐसे ही बॉलीवुड एक्टर्स के बारे में बताते हैं जो एक ही क्लास या स्कूल से पढ़े हैं।
अनुष्का शर्मा और साक्षी रावत धोनी
ये बहोत हैरानी करने वाली बात है कि भारतीय क्रिकेट के मौजूदा कप्तान विराट कोहली और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और साक्षी रावत धोनी एक ही स्कूल से पढ़ी हैं। दोनों असम के एक स्कूल में साथ थीं।
ये इत्तेफाक ही तो है कि बचपन की दोनों सहेलियों का कनेक्शन क्रिकेट जगत से हैं। साक्षी ने कुछ साल 2011 में धोनी से शादी की थी। तो वहीं अनुष्का ने पिछले साल 2017 में शादी की थी। आज ये दोनों सहेलियां अपनी जिंदगी में खुश हैं।
कृष्णा श्रॉफ और आथिया शेट्टी
सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ की बेटियां एक ही स्कूल में पढ़ती थी और बहुत अच्छी दोस्त भी हैं।
श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ
दोनों बहुत ही अच्छे दोस्त हैं और मुंबई के एक स्कूल में दोनों एक ही क्लास में पढ़ते थे। ये दोनों आथिया और कृष्णा से दो साल सीनियर थे।
करण जौहर और ट्विंकल खन्ना
डायरेक्टर करण जौहर और एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना महाराष्ट्र के एक ही बोर्डिंग स्कूल में पढ़ते थे। करण ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में बताया था कि वो ट्विंकल को पसंद करते थे।
वरुण धवन और अर्जुन कपूर
बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले वरुण और अर्जुन दोनों एक ही एक्टिंग स्कूल में पढ़ते थे जहां वो एक्टिंग सीख रहे थे।
करण जौहर और अपूर्व मेहता
फेमस डायरेक्टर अपूर्व और धर्मा प्रोडक्शन के सीईओ करण एक ही स्कूल में पढ़ते थे। दोनों एक ही स्कूल और क्लास में पढ़ते थे।
सलमान खान और आमिर खान
आमिर खान ने एक बार बताया था कि वो और सलमान क्लासमेट थे मगर उन दिनों वो एक दूसरे से बात नहीं करते थे। दोनों दूसरी क्लास में एक साथ पढ़ते थे।