विवेक ओबेरॉय ने रिजेक्ट की थी बॉलीवुड की ये 6 बड़ी फ़िल्में !
बॉलीवुड में एक दौर ऐसा भी रहा है जब डेब्यू करने वाले कलाकार फिल्मों में बड़ी ही ग्रैंड एंट्री करते थे। खासकर अगर कोई स्टार किड है तो उसका डेब्यू बड़े ही शानदार तरीके से किसी बड़े बजट की बड़ी फिल्म के साथ होता था। उस समय डेब्यू करने वाला हर एक्टर फिल्म का हीरो बनना चाहता था विलेन या सपोर्टिंग एक्टर नहीं। लेकिन विवेक ओबेरॉय का डेब्यू उस समय के हिसाब से सबसे अलग था।
साल 2003 में रिलीज़ हुई कम्पनी में विवेक फिल्म के हीरो भी थे और विलेन भी। अपने इस ग्रे करैक्टर से विवेक ने फिल्म में जान डाल दी थी। लेकिन क्या आप जानते हैं विवेक फिल्म कंपनी से नहीं बल्कि किसी दूसरी फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाले थे। लेकिन विवेक ने उस फिल्म को रिजेक्ट कर कंपनी को चुना।
तो विवेक ओबेरॉय ने इन 6 फिल्मों को किया था रिजेक्ट-
जंगल
आपको रामगोपाल वर्मा के डायरेक्शन में बनी उर्मिला मंतोड़कर और फरदीन खान की फिल्म ‘जंगल’ तो याद ही होगी। दरअसल, पहले विवेक इस फिल्म से अपना डेब्यू करने वाले थे। फिल्म में हिमांशु मलिक ने पवन नाम का किरदार निभाया था। ये किरदार डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने विवेक को ऑफर किया था। लेकिन विवेक को तो कुछ अलग ही करना था। उन्होंने इस फिल्म को रिजेक्ट कर फिल्म कम्पनी से अपना डेब्यू किया।
मुन्ना भाई MBBS
मुन्ना भाई MBBS संजय दत्त के करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुई। इस फिल्म ने उनके डूबते हुए करियर को बचाने के साथ उन्हें एक कॉमिक एक्टर के तौर पर भी पेश किया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मुन्ना जैसे आइकॉनिक किरदार के लिए संजय दत्त नहीं बल्कि विवेक ओबेरॉय मेकर्स की पहली पसंद थे। लेकिन अफ़सोस, विवेक फिल्म की कहानी से इम्प्रेस नहीं हुए और उन्होंने ये फिल्म रिजेक्ट करने की गलती कर दी। अगर विवेक ये फिल्म रिजेक्ट न करते तो आज वही होते हमारे मुन्ना भाई।
गुरु
साल 2007 में आई अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की फिल्म ‘गुरु’ में विवेक अहम् किरदार निभाने वाले थे। डायरेक्टर मणि रत्नम ने उन्हें श्याम सक्सेना का किरदार ऑफर किया था। लेकिन विवेक शायद फिल्म से खुश नहीं थे और उन्होंने ने ये बड़ी फिल्म रिजेक्ट कर दी। बाद में ये किरदार आर माधवन ने निभाया। फिल्म बड़ी हिट साबित हुई।
36 चाइना टाउन
करीना कपूर और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 36 चाइना टाउन पहले रानी मुखर्जी, अक्षय कुमार, अनिल कपूर और विवेक ओबेरॉय के साथ मिलकर बननी थी। लेकिन इन सभी स्टार्स के साथ विवेक ओबेरॉय ने भी ये फिल्म को अलविदा कह दिया। जिसके बाद रानी और अक्षय के किरदार को करीना और शाहिद ने निभाया और विवेक ओबेरॉय के किरदार को उपेन पटेल ने। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर पाई और फ्लॉप साबित हुई। वैसे इस फिल्म को रिजेक्ट कर विवेक ने सही ही किया दी।
हम तुम
फिल्म ‘हम तुम’ रानी मुखर्जी और सैफ अली खान के करियर की सबसे बेतरीन फिल्म कही जाती है। लेकिन ये बात कम ही लोग जानते हैं कि सैफ इस फिल्म के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे। ये रोल पहले विवेक ओबेरॉय को ऑफर किया गया था। उसकी बड़ी वजह फिल्म साथिया में विवेक और रानी की जोड़ी भी थी, जिसे लोग फिर से देखना चाहते थे! लेकिन विवेक ने इस फिल्म को भी ठुकरा दिया ! विवेक के रिजेक्ट करने के बाद सैफ अली खान ने ये फिल्म साइन की। हम तुम उस साल की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई।
राजनीति
फिल्म राजनीति में अर्जुन रामपाल के किरदार पृथ्वी राज प्रताप के किरदार को ऑडियंस ने खूब सराहा था। लेकिन असल में ये रोल पहले विवेक निभाने वाले थे। लेकिन किन्हीं कारणों के चलते उन्होंने ये फिल्म छोड़ दी। बाद में ये किरदार अर्जुन रामपाल ने निभाया। इस रोल को ऑडियंस की तरफ से अच्छा रिस्पोंस मिला !