क्या अपनी आने वाली इन 3 फ़िल्मों के ज़रिये बॉलीवुड में कुछ कमाल कर पाएंगे अर्जुन कपूर?
बॉलीवुड के दूसरे फेमस कपूर परिवार के दुलारे अर्जुन कपूर का एक्टिंग टैलेंट तो हम सभी जानते हैं। लेकिन पिछले काफी समय से अर्जुन का समय फ़िल्मों की सफलता के हिसाब से अच्छा नहीं चल रहा है। अर्जुन की पिछले साल रिलीज़ हुई ज़्यादातर फ़िल्में बॉक्स-ऑफिस पर कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा पायीं। ऐसे में सभी को इंतज़ार है कि अर्जुन का अगला कदम क्या होगा और वो बॉलीवुड में अपनी जगह वापस लेने के लिए क्या कर रहे हैं?
अर्जुन के पास फ़िलहाल कुछ बढ़िया फ़िल्में हैं, जिनके ज़रिये वे कमाल करके दिखा सकते हैं। आइये आपको बताते हैं कि आने वाले समय में आपको अर्जुन किन फ़िल्मों में नज़र आयेंगे।
1. संदीप और पिंकी फरार
यशराज बैनर टेल बन रही इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म डायरेक्टर दिबाकर बैनर्जी बना रहे हैं। इस फिल्म में अर्जुन के साथ परिणीति चोपड़ा होंगी। फिल्म में अर्जुन एक पुलिसवाले की भूमिका में हैं। ये फिल्म 3 अगस्त 2018 को रिलीज़ होगी।
2. नमस्ते इंग्लैंड
2007 में आई अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की पॉपुलर फिल्म 'नमस्ते लन्दन' के सीक्वल में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म को डायरेक्टर विपुल अमृतलाल शाह बना रहे हैं और ये 7 दिसम्बर 2018 को रिलीज़ होगी।
3. पानीपत
हाल ही में डायरेक्टर आशुतोष ग्वारिकर ने अपनी फिल्म 'पानीपत' का ऐलान किया है। ‘पानीपत’ एक हिस्टोरिकल-ड्रामा फिल्म होगी और ये फिल्म पानीपत के तीसरे युद्ध पर आधारित होगी। फिल्म में अर्जुन कपूर, कृति सेनन और संजय दत्त को कास्ट किया गया है। इस साल के बीच में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी और इसकी रिलीज़ के लिए 6 दिसंबर 2019 की गई है।
इंडियाज़ मोस्ट वांटेड
अजय देवगन की फिल्म 'रेड' के डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता की फिल्म ‘इंडियाज़ मोस्ट वांटेड’ में अर्जुन काम करने जा रहे हैं। ये फिल्म उन हीरोज़ की कहानी पर आधारित होगी जो हमारी सुरक्षा के लिए अपनी जिंदगी खतरे में डाल देते हैं। ये कहानी इंडिया के एक मोस्ट वांटेड आदमी पर आधारित है जिसे बिना एक भी गोली चलाए गिरफ्तार किया गया था। ये 24 मई 2019 को रिलीज़ होगी।