पॉपुलर बॉलीवुड एक्टर्स की बायोपिक कौन निभा सकता है किसका किरदार !
बॉलीवुड में स्टार्स की जिंदगी आम जनता के लिए हमेशा एक एक्साइटमेंट की चीज़ रहती है। वो क्या करते हैं, कैसे जीते हैं और उनकी जिंदगी में क्या खास था या है, लोग हमेशा ये जानना चाहते हैं। अपने फेवरेट स्टार्स के लिए जनता की ये दीवानगी कभी ख़त्म नहीं होती। ये बॉलीवुड स्टार्स भी फिल्मों में आ कर सेलेब्रिटी बनने से पहले एक आम इंसान ही रहते हैं। और एक आम इन्सान की ही तरह इनकी जिंदगी भी संघर्षों से भरी हुई रहती है। यही वजह है कि लोग अपने फेवरेट स्टार्स की जिंदगी को भी स्क्रीन पर देखना चाहते हैं।
जनता की इस चाहत को पूरा करने का एक तरीका है बायोपिक। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की जिंदगी पर बनी फिल्म ‘संजू’ का ट्रेलर रिलीज़ हुआ और इस फिल्म में संजय दत्त की जिंदगी के अलग-अलग पहलू नज़र आए। संजय की जिंदगी में बहुत सारी कंट्रोवर्सी रही है और इसीलिए ट्रेलर आने के बाद से ही लोग ‘संजू’ को देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं।
संजय दत्त की ही तरह बॉलीवुड के और भी बहुत सारे एक्टर्स ऐसे हैं जिनकी जिंदगी लोग फिल्म के रूप में देखना चाहते हैं। आइए आपको बताते हैं बॉलीवुड के वो एक्टर्स जिन पर फिल्म बननी चाहिए और उनकी बायोपिक में किस एक्टर को उनका किरदार निभाना चाहिए-
1. अमिताभ बच्चन
अमिताभ को बॉलीवुड का महानायक कहा जाता है। उनका फ़िल्मी करियर लगभग 50 साल लम्बा है और इस दौरान उनके जीवन में बहुत सारी घटनाएं ऐसी हुई हैं, जिनके बारे में जनता ज़रुर जानना चाहती है। बॉलीवुड में आने तक का अमिताभ का सफ़र भी बहुत ही संघर्ष भरा रहा है। अगर उनकी जिंदगी पर फिल्म बनती है तो उनका किरदार निभाने के लिए रणबीर सबसे सही एक्टर होंगे। रणबीर भी अमिताभ की ही तरह लम्बे हैं और सबसे बड़ी बात, अमिताभ बनने के लिए रणबीर की एक्टिंग स्किल्स बहुत काम की हैं।
2. रेखा
रेखा बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेसेज़ में से एक हैं। रेखा को लोगों ने हमेशा एक खूबसूरत एक्ट्रेस के तौर पर ही देखा है, लेकिन उनका जीवन बहुत सारी मुश्किलों से गुज़रा है। उनके पेरेंट्स से लेकर, उनकी लव लाइफ तक रेखा ने बहुत सारी निराशाएं झेलीं और इन सब चीज़ों से उबर कर उन्होंने अपना करियर बनाया। उनकी जिंदगी को परदे पर निभाने के लिए सबसे अच्छी एक्ट्रेस कंगना रानौत हैं। कंगना खूबसूरत भी हैं और एक बेहतरीन एक्टर भी। वो रेखा की जिंदगी को परदे पर अच्छे से जी पाएंगी।
3. श्रीदेवी
श्रीदेवी को बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार कहा जाता है। उनका स्टारडम बॉलीवुड के बड़े-बड़े मेल एक्टर्स को टक्कर देता था। इसी साल फरवरी में दुबई में श्रीदेवी की मौत बड़े दुखद हादसे में हुई। श्रीदेवी की बायोपिक बनाने की खबरें कई बार सामने आ चुकी हैं। उनकी बायोपिक के लिए सबसे अच्छी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा होंगी।
4. सलमान खान
सलमान खान की स्टारडम को बॉलीवुड में आजतक कोई भी नहीं छू पाया। उनकी फिल्मों का इंतज़ार लोगों को बहुत बेसब्री से रहता है। सलमान की जिंदगी में कंट्रोवर्सीज़ भी खूब रही हैं। अगर सलमान पर बायोपिक बनाई जाती है तो उनका किरदार निभाने के लिए सबसे बेह्तरएन एक्टर वरुण धवन रहेंगे। वरुण का चेहरा भी सलमान की तरह क्यूट और बॉडी सलमान की तरह दमदार है।
5. मधुबाला
कहा जाता है मधुबाला जैसा खूबसूरत आज तक कोई दूसरा नहीं हुआ। मधुबाला का दौर 1950-60 में था, लेकिन आज भी बहुत सारे यंग लोग उनके फैन हैं। उनका किरदार निभाने के लिए आलिया भट्ट सब्ज़ी सटीक रहेंगी। आलिया की खूबसूरती के भी बहुत सारे लोग दीवाने हैं और उनकी एक्टिंग का दम सभी लोग मान चुके हैं।
6. माधुरी दीक्षित
मधुबाला के बाद अगर बॉलीवुड में किसी की खूबसूरती को लोगों ने सबसे ज़्यादा सराहा है, तो वो हैं माधुरी दीक्षित। माधुरी दीक्षित के फैन्स पूरे इंडिया में भरे पड़े हैं और उनके डांस के दीवाने तो आज भी बहुत सारे हैं। माधुरी की बायोपिक के लिए सबसे सही एक्ट्रेस हुमा कुरैशी हैं। हम भी माधुरी की ही तरह बहुत खूबसूरत हैं और वो एक बेहतरीन अदाकारा भी हैं।
7. शाहरुख़ खान
बॉलीवुड का किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख़ खान ने बॉलीवुड तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है। शाहरुख़ का चेहरा-मोहरा काफी साधारण था और वो उस दौर में बॉलीवुड में आए थे जब एक्टिंग से ज़्यादा वैल्यू शक्ल-सूरत को दी जाती थी। उनके अलग चेहरे और लुक को देखते हुए, उनकी बायोपिक के लिए सबसे अच्छी चॉइस राजकुमार राव हैं।