महिलाओं के लिए दुनिया खूबसूरत बना रहे हैं ये 5 बॉलीवुड एक्टर !
बॉलीवुड में लम्बे समय के बाद आखिरकार एक बदलाव आ रहा है। चाहे पर्दे पर हो या पर्दे के पीछे, महिला कलाकारों को बॉलीवुड में अब उनकी जगह मिलने लगी है। बॉलीवुड में हमेशा से ही पुरुषों का दबदबा रहा है, लेकिन अब धीरे-धीरे बॉलीवुड में महिलाओं पर आधारित फिल्में बनने लगी हैं और फीमेल डायरेक्टर, फीमेल राइटर और बाकी डिपार्टमेंट में भी महिलाएं काफी बड़े रूप में अब फिल्मों का हिस्सा होने लगी हैं। बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज अब महिला सशक्तिकरण और महिलाओं को उनका हक़ देने की बात करने लगे हैं।
अधिकतर एक्टर्स अब खुलेआम सामने आकर महिलाओं के साथ सैलरी में होने वाले भेदभाव के बारे में बोलने लगे हैं। बॉलीवुड की अधिकतर बड़े एक्टर्स ने महिलाओं के सेक्सुअल हैरेसमेंट के विरोध में मुखर होकर अपनी बात रखी है। बहुत सारे बॉलीवुड एक्टर्स किसी न किसी तरह महिलाओं की जिंदगी में बदलाव लाने के लिए काम कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं बॉलीवुड के ऐसे ही 5 एक्टर्स के बारे में-
1. शाहरुख़ खान
शाहरुख़ खान बॉलीवुड के सबसे बड़े एक्टर्स में से एक हैं और वो कई जगह ये बात बोलते रहे हैं कि वो महिलाओं से बहुत प्रेरित होते हैं। आपने शायद इस बात पर ध्यान न दिया हो कि शाहरुख़ कि फिल्मों के क्रेडिट्स में महिलाओं का नाम पुरुषों से पहले आता है, ये महिलाओं को सम्मान देने का शाहरुख़ का एक तरीका है। शाहरुख़ खान ने ‘मीर फाउंडेशन’ की स्थापना की है, जिसके ज़रिए वो एसिड-अटैक का शिकार हो चुकी महिलाओं की मदद करते हैं। उनके इस काम करने के लिए उन्हें दावोस सम्मेलन में अवार्ड भी दिया गया था। एक बुक-लॉन्च इवेंट के मौके पर ने महिलाओं के बारे में एक बहुत ही खूबसूरत कविता पढ़ी थी-
2. आमिर खान
आमिर खान कई बार इस बात पर बोलते रहे हैं कि महिला सशक्तिकरण कितना ज़रूरी है और ये देश को किस तरह फ़ायदा पहुंचाएगा। आमिर ने डायरेक्टर नितेश तिवारी के साथ महिला सशक्तिकरण पर एक टीवी ऐड भी किया था जिसे लोगों ने काफी सराहा था। अपनी फिल्म ‘दंगल’ में आमिर खान ने यह सन्देश दिया था कि कुश्ती भले ताकत का खेल हो मगर लड़कियां भी इसे खेल सकती हैं और देश के लिए मेडल भी जीत सकती हैं। आमिर ने अपने पॉपुलर टीवी शो ‘सत्यमेव जयते’ में भी कई बार महिलाओं के साथ होना वाले भेदभाव का मुद्दा उठाया है। देखिए आमिर का वो ऐड जिसमें उन्होंने महिला-शक्ति की बात की है-
3. मिलिंद सोमन
मॉडल से एक्टर बने मिलिंद सोमन ‘पिंकाथान’ मैराथन के फाउंडर हैं। इस मैराथन का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों, खासकर ब्रेस्ट-कैंसर के बारे में जागरूकता फ़ैलाना है।
4. फरहान अख्तर
बॉलीवुड के सबसे टैलेंटेड लोगों में से एक फरहान ने 2013 में एक सोशल कैम्पेन MARD- Men Against Rape and Discrimination (मेन अगेंस्ट रेप एंड डिस्क्रिमिनेशन) शुरू किया। इस कैम्पेन को लोगों ने बहुत सपोर्ट किया और फरहान की इस मुहीम को लेकर लोगों ने बहुत अच्छे फ़ीडबैक दिए।
5. अक्षय कुमार
अक्षय, आदित्य ठाकरे के साथ मिलकर महिलाओं के लिए एक सेल्फ-डिफेन्स सेंटर चलाते हैं जहां महिलाओं को अलग-अलग खतरनाक परिस्थितियों से बचने के लिए कॉम्बैट तकनीक सिखाई जाती है। महिलाओं को सेल्फ-डिफेन्स के ज़रिए, आत्मसम्मान भरा जीवन जीने के लिए तैयार करना इस सेंटर का मिशन है।