दुनिया से चले जाने के बाद इन बॉलीवुड सेलेब्स को मिले अवार्ड !
बॉलीवुड फिल्मों को भारत ही नहीं दुनियाभर में बहुत पसंद किया जाता है। लेकिन किसी भी चीज़ को पॉपुलैरिटी ऐसे ही नहीं मिल जाती, उसके पीछे बहुत सारे लोगों की अथक मेहनत लगी होती है। बॉलीवुड इंडस्ट्री को दिनों-दिन आगे ले जाने के लिए बहुत सारे एक्टर्स, डायरेक्टर्स और फिल्म निर्माता अपना बेस्ट देने की कोशिश करते रहते हैं। और ऐसी ही कोशिशों को सम्मानित करने के लिए अवार्ड्स दिए जाते हैं। बॉलीवुड का हर कलाकार कभी न कभी ये ज़रूर चाहता है कि उसके काम को पहचान मिले, सम्मान मिले और उसे किसी अवार्ड से नवाज़ा जाए।
लोग अवार्ड पाने के लिए फ़िल्में नहीं बनाते, लेकिन जब फिल्म अच्छी बनती है तो कहीं न कहीं अवार्ड्स की इच्छा भी मन में जागती ही है। लेकिन किस्मत हर किसी की नहीं सुनती। अवार्ड्स तो गिने-चुने लोगों को ही मिलते हैं और कई सारी कोशिशें अच्छी होने के बावजूद अवार्ड नहीं जीत पातीं। लेकिन इससे भी ज़्यादा दुःख की बात तब होती है जब किसी को सम्मान मिलने में इतनी देर हो जाती है कि वो व्यक्ति इस दुनिया से जा चुका होता है। आइए आपको बताते हैं बॉलीवुड के उन सेलेब्स के नाम जिन्हें उनकी मृत्यु के बाद अवार्ड दिए गए और सम्मानित किया गया-
1. यश चोपड़ा
‘दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ जैसी आइकॉनिक फिल्म बनाने वाले यश चोपड़ा 2012 में इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनके जाने के बाद 2013 में उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड दिया गया, जिसे उनकी पत्नी ने रिसीव किया।
2. देव आनंद
भारतीय सिनेमा के इस महान अभिनेता की मृत्यु 2011 में हुई थी। 2013 में भारतीय डाक विभाग ने उनको सम्मानित करते हुए एक विशेष स्टाम्प जारी की।
3. एम जी रामचंद्रन
तमिल सिनेमा के लीजेंड कहे जाने वाले इस एक्टर की मृत्यु 1987 में हुई थी और भारत सरकार ने इन्हें 1988 में भारत रत्न से सम्मानित किया।
4. सत्यजित रे
सत्यजित रे की फिल्मों के प्रशंसक विदेशों में बहुत ज़्यादा हैं। भारतीय सिनेमा के लीजेंड डायरेक्टर्स में से एक, सत्यजित ने 1992 में दुनिया को अलविदा कह दिया था। उन्हें बाद में सैन फ्रांसिस्को में, डायरेक्शन के लिए अकिरा कुरोसावा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया था।
5. सईद जाफ़री
सईद जाफ़री की मृत्यु 2015 में हुई थी। इसके अगले साल 2016 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया।
6. श्री देवी
बॉलीवुड के पहली महिला सुपरस्टार कही जाने वाली एक्ट्रेस, श्रीदेवी को उनकी मृत्यु के बाद बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड दिया गया।
7. विनोद खन्ना
अपने ज़माने के मश्हूर एक्टर विनोद खन्ना की मृत्यु 2017 में हुई थी, उन्हें 2018 में भारत सरकार ने प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया।
8. सुचित्रा सेन
‘आंधी’ जैसी फिल्म के लिए पहचानी जाने वाली इस एक्ट्रेस को उनकी मृत्यु के बाद 2014 में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया।