सुशांत सिंह राजपूत ने रिजेक्ट की थीं ये 5 बॉलीवुड फ़िल्में, क्या आप जानते हैं?
सुशांत सिंह राजपूत को बॉलीवुड में आये एक दशक भी नहीं हुआ है। डांसर से एक्टर बने सुशांत को टीवी पर सीरियल पवित्र रिश्ता में मानव का किरदार निभाकर पहचान मिली और इसके बाद साल 2013 में उन्होंने अभिषेक कपूर की फिल्म काई पो छे से बॉलीवुड में एंट्री की। ये फिल्म हित हुई और अपने ईशान के किरदार को बखूबी निभाने के बाद सुशांत को इंडस्ट्री में सफलता भी मिली।
सुशांत अभी तक एम एस धोनी जैसे बढ़िया और सफल फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। वे फिलहाल बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से एक हैं, जिनके पास काफी सारे प्रोजेक्ट्स हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अपने अभी तक के छोटे से करियर में सुशांत ने कुछ फ़िल्में रिजेक्ट की तो कुछ बीच में छोड़ी हैं?
आइये बताते हैं सुशांत ने किन फिल्मों को रिजेक्ट किया था -
1. फितूर
फिल्म फितूर के लिए अभिषेक कपूर की पहली पसंद सुशांत थे। सुशांत ने भी इस प्रोजेक्ट को हाँ बोल दिया था और इसकी तैयारी में लग गये थे। हालाँकि फिल्म की शूटिंग निर्धारित समय पर शुरू नहीं हुई और सुशांत को अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स पर भी काम करना था इसलिए उन्होंने ये फिल्म छोड़ दी। हालाँकि अभिषेक और उनके रिश्ते में इससे खट्टास नहीं आई और इन दोनों ने साथ में फिल्म केदारनाथ में दोबारा काम किया।
2. हाफ गर्लफ्रेंड
सुशांत ने डायरेक्टर दिनेश विजन की फिल्म राब्ता से पहले फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड के लिए हाँ बोला था। लेकिन चूँकि फिल्म राब्ता डिले हो गयी और सुशांत हाफ गर्लफ्रेंड के लिए समय नहीं बना पाए, इसलिए उन्हें इस फिल्म को छोड़ना पड़ा।
3. रोमियो अकबर वाल्टर
फिल्म रोमियो अकबर वाल्टर के लिए सुशांत को लिया गया था और उनकी तस्वीर वाले पोस्टर भी इस फिल्म के लिए छप गये थे। हालांकि बाद में सुशांत ने फिल्म छोड़ दी और ये फिल्म जॉन अब्राहम को चली गयी।
माना जाता है कि सुशांत ने इस फिल्म को डेट्स के क्लैश की वजह से छोड़ दिया था।
4. चंदा मामा दूर के