अनुष्का शर्मा ने रिजेक्ट की थीं बॉलीवुड की ये 6 मशहूर फ़िल्में !
अनुष्का शर्मा इस समय बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज़ में से एक हैं। अपने 9 साल के करियर में अनुष्का ने बहुत कुछ पाया और कई लोगों को अपने बेहतरीन टैलेंट से अपना फैन बनाया है। इस समय अनुष्का बॉलीवुड की उन ऐसी एक्ट्रेसेज़ में से हैं, जिनके नाम 300 करोड़ की दो फ़िल्में हैं। इसके अलावा कैटरीना कैफ की दो फिल्मों ने भी 300 करोड़ कमाए हैं। इतना ही नहीं अनुष्का के पास अपना खुका प्रोडक्शन हाउस है, जिसके ज़रिये वे दो फ़िल्में बना चुकी हैं और तीसरी फिल्म 'परी' जल्द ही सिनेमाघरों में आने वाली हैं।
लेकिन इंडस्ट्री में काम करने वाले हर एक्टर की तरह अनुष्का के करियर में भी ऐसा मकाम आया है जब उन्होंने अच्छी फिल्मों के ऑफर्स को रिजेक्ट किया है। इन फिल्मों को रिजेक्ट करके अनुष्का पछता रही होंगी या नहीं ये तो नहीं पता लेकिन इनके बारे में जानकर आपको हैरानी ज़रूर होगी।
तमाशा
अनुष्का ने डायरेक्टर इमितियाज़ अली और रणबीर कपूर के साथ काम करने के इस मौके को छोड़ दिया था। लेकिन अगर इस बात पर ध्यान दिया जाए कि इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था तो ये बोलना गलत नहीं होगा कि अनुष्का का निर्णय सही निकला। इसके अलावा इस फिल्म के बाद भी उन्हें फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' और 'ऐ दिल है मुश्किल' में रणबीर कपूर के साथ काम करने का मौका मिला। वहीं फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' में उन्होंने डायरेक्टर इमितियाज़ के साथ काम किया।
2 स्टेट्स
चटान भगत की किताब पर आधारित इस फिल्म ने काफी दर्शकों के दिल जीते। लेकिन फिल्म की हीरोइन आलिया भट्ट इस फिल्म के लिए पहली पसनद नहीं थीं। ये रोल पहले अनुष्का को दिया गया थ और उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया था।
पीके
क्या आपको पता है कि अनुष्का और डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के बीच मिसकम्युनिकेशन के चलते अनुष्का ने 300 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म 'पीके' में लीड रोल लगभग खो ही दिया था। हालांकि अनुष्का ने अपनी गलती छोड़ते हुए आगे बढ़कर इस फिल्म को किया और सफलता पायी।
की एंड का
साल 2016 में आई करीना कपूर और अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म 'की और का' के लिए डायरेक्टर आर बाल्की ने करीना से पहले अनुष्का को चुना था। लेकिन उनके मना करने के बाद करीना को इस फिल्म में लिया गया।
आगडू
साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार महेश बाबु के साथ काम करने के गोल्डन चांस को अनुष्का ने छोड़ दिया था। ये अनुष्का की गलती हो सकती है क्योंकि ये फिल्म आगे जाकर बड़ी हिट साबित हुई थी।
बार बार देखो
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'बार बार देखो' को भी अनुष्का ने रिजेक्ट किया था। इस फिल्म के लिए प्रोड्यूसर फरहान अख्तर की पहली पसंद अनुष्का शर्मा थी लेकिन रिजेक्शन के बाद उन्होंने कैटरीना को चुना।