हॉलीवुड जाने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने इन 6 फिल्मों को किया रिजेक्ट !
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेज़ में से एक हैं। उन्होंने सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। वे हमारे देश की पहली ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने भारत से बाहर एक बड़े टेलीविज़न नेटवर्क के सिटकॉम में लीड रोल निभाया है। इतना ही नहीं बल्कि प्रियंका ने हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' में हॉलीवुड स्टार ड्वेन जॉनसन के साथ बड़ा रोल निभाया था और अपने काम के लिए उन्हें सराहना भी मिली थी।
प्रियंका ने फ़िलहाल कुछ हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स साइन की है और वे अपने शो 'क्वांटिको' की शूटिंग में व्यस्त हैं। 'दिल धड़कने दो', 'बाजीराव मस्तानी' और 'जय गंगाजल' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी प्रियंका को भारतीय बॉलीवुड फिल्म में देखने को तरस गयी है। ऐसे में प्रियंका को कई बॉलीवुड फिल्मों के ऑफर दिए गये हैं और उन्होंने बहुत से बड़े प्रोजेक्ट्स को ना भी बोला है। आइये आपको बताते हैं प्रियंका की रिजेक्ट की गयी फिल्मों के बारे में -
सलूट: प्रियंका विदेश से बहुत बार अपने नए प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करने के लिए भारत आई हैं। उन्हें आमिर खान के साथ एस्ट्रोनॉट राकेश शर्मा की बायोपिक, सलूट में काम करने वाली थीं। लेकिन आमिर के इस प्रोजेक्ट को छोड़ने के बाद प्रियंका ने भी इस फिल्म को छोड़ दिया।
साहिर लुधियानवी की बायोपिक: संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में प्रियंका कवित्री और लेखिका अमृता प्रीतम का किरदार निभाने वाली थीं लेकिन अभिषेक बच्चन के मेन लीड में आने के बाद उन्होंने इस प्रोजेक्ट को छोड़ दिया। अभिषेक फिल्म में साहिर लुधियानवी बने हैं और प्रियंका उनकी पत्नी का किरदार निभाने वाली थीं।
सुलतान: प्रियंका को सलमान खान के साथ फिल्म 'सुलतान' करने का ऑफर दिया गया था लेकिन वे उस समय अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दे रही थीं। इसी वजह से उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया था।
सिंह इज़ ब्लिंग: अक्षय कुमार स्टारर डायरेक्टर प्रभु देवा की ये फिल्म पहले प्रियंका को ऑफर हुई थी। लेकिन उन्होंने फिल्म की कहानी सुनने के बाद इसे रिजेक्ट कर दिया था। क्योंकि इसके बाद कुछ फाइनल नहीं हुआ था।
काबिल: प्रियंका को ऋतिक रोशन और यामी गौतम स्टारर इस फिल्म में आइटम नंबर करने का ऑफर दिया गया था। लेकिन उन्होंने किसी दूसरे आइटम नंबर के लिए इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था।
फन्ने खां: ऐश्वर्या राय बच्चन से पहले फिल्म 'फन्ने खां' में फीमेल लीड का रोल प्रियंका चोपड़ा को ऑफर किया गया था। लेकिन प्रियंका को इस फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई थी और इसीलिए उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया था।
भारत
सलमान खान की आने वाली फिल्म 'भारत' को प्रियंका ने छोड़ दिया है। इस फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जाफर ने इस खबर की पुष्टि करते हुए ट्विटर पर बताया कि किसी स्पेशल कारण की वजह से प्रियंका फिल्म को छोड़ गयी हैं और अली ने उन्हें शुभकामनायें भी दीं। कयास ये भी लगाये जा रहे हैं कि प्रियंका ने अपने हॉलीवुड एक्टर बॉयफ्रेंड निक जोनस से सगाई कर ली है और शादी करने के लिए फिल्म 'भारत' को छोड़ा है। प्रियंका के इस फैसले से सलमान खासे नाराज़ हैं।
प्रियंका ने अगर इन फिल्मों को हां बोला होता तो कितना अच्छा होता !