फ़िल्मों में काम करने से पहले ये काम करते थे आपके फेवरेट बॉलीवुड स्टार !
ये जरूरी नहीं कि हर कोई स्टार किसी अमीर घराने या बॉलीवुड इंडस्ट्री से ताल्लुक रखने वाले परिवार से आता हो। सभी के पास अपने करियर की शुरुआत में ही फैंसी कार या कपड़े नहीं होते। इन्हें बॉलीवुड में आकर अपने क़दम जमाने पड़ते हैं। इस समय आप बॉलीवुड में जिन सितारों को अपने चरम पर देख रहे हैं उनमें से कुछ एक ऐसे हैं जिन्हें अपने करियर की शुरुआत में एक आम आदमी की तरह ही ज़िन्दगी को जिया है। आइये आपको बॉलीवुड के ऐसे स्टार्स और फ़िल्म इंडस्ट्री में आने से पहले उनके प्रोफेशन के बारे में बताते हैं -
सोनम कपूर
वैसे तो सोनम मशहूर एक्टर अनिल कपूर की बेटी और फ़िल्ममेकर सुरिंदर कपूर की पोती हैं। ये भी आपको बता होगा कि संजय लीला भंसाली की फ़िल्म 'ब्लैक' में वो असिस्टेंट डायरेक्टर थी। मगर इनमें से बहुत कम लोग ये बात जानते होंगे कि 15 साल की उम्र में सोनम एक वेट्रेस थी सिर्फ और सिर्फ एक्सपीरियंस के लिए।
जॉन अब्राहम
जॉन इंडिया के सफल मॉडल्स में से एक हैं और उनके पास एक पूरी MBA टीम है। जॉन एक मिडिल क्लास फैमिली से नाता रखते हैं और पढ़ाई के बाद उन्होंने टाइम and स्पेस मीडिया एंटरटेनमेंट प्रमोशन लिमिटेड नामक कंपनी में काम भी किया। इसके अलावा एंटरप्राइज नेक्सस में वो एक मीडिया प्लानर थे।
आर माधवन
माधवन ने अपनी इस ज़िन्दगी में बहुत कुछ एक्सपीरियंस किया है। कॉलेज के दौरान 19 साल की उम्र में उन्हें और कुछ और लड़कों को आर्मी कैडेट के तौर पर ब्रिटेन भेजा गया था जहां उन्होंने रॉयल आर्मी,नेवी और इंडियन एयर फ़ोर्स की ट्रेनिंग ग्रहण की। इसके अलावा वो पब्लिक स्पीकिंग और पर्सनालिटी डेवलपमेंट का कोर्स भी कराते थे जहां से उन्हें प्रसिद्धि मिली।
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह शुरू से ही एक्टर बनना चाहते थे। उन्होंने इंडिआना यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ़ आर्ट्स की डिग्री हासिल की और जे वाल्टर थोम्प्सन और ओ एंड एम जैसी एडवरटाइजिंग एजेंसीज में कॉपीराइटर का काम किया।
शाहरुख़ खान
शाहरुख के पिता एक ट्रांसपोर्ट कंपनी चलाते थे और उनकी मां एक मजिस्ट्रेट थी। इस समय शाहरुख़ को बॉलीवुड का किंग कहा जाता है मगर इससे पहले अपने स्ट्रगल के दिनों में वो दिल्ली के कॉन्सर्टस में अटेंडेंट के तौर पर कार्य करते थे।
रजनीकांत
रजनीकांत तमिल फ़िल्म इंडस्ट्री के मेगास्टार हैं और एशिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर भी। मगर बॉलीवुड में आने से पहले रजनीकांत बंग्लौर ट्रांसपोर्ट सर्विस के साथ कंडक्टर थे जो बसों में टिकट बाटने और सीटी बजाने का कार्य करते थे।
सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा की बेटी हैं और उन्होंने अपना करियर एक मॉडल के रूप में शुरू किया था। मगर क्या आपको पता है साल 2010 में फ़िल्म 'दबंग' में नज़र आने से पहले सोनाक्षी एक कॉस्टयूम डिज़ाइनर थी।
अक्षय कुमार
अक्षय हांगकांग के एक कॉलेज में मार्शल आर्ट्स सीखते थे और एही पर उनके एक साथी ने उनसे कहा कि उन्हें मॉडलिंग में हाथ आज़माना चाहिए। इसी के बाद अक्षय का सफ़र फ़िल्मों की तरफ बढ़ा मगर इससे पहले अक्षय बैंकॉक के एक होटल में वेटर थे।
अरशद वारसी
अरशद 17 साल की उम्र में एक सेल्समेन के तौर पर घर घर जाकर कास्मेटिक्स बेचा करते थे। इसके बाद उन्होंने एक फोटो लैब में भी काम किया।