बॉलीवुड के इन 8 फेमस विलेन की पत्नियों को जानते हैं आप ?
मारी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में फिल्म के हीरो को विलेन्स से ज़्यादा महत्व दिया जाता है लेकिन इस बात को भी नकारा नहीं जा सकता कि विलेन के बिना फिल्म की सक्सेस की कल्पना करना मुश्किल है। वैसे हम अक्सर फिल्म के हीरो के बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं, लेकिन विलेन के बारे में सोचते भी नहीं। तो चलिए हम आपको बताते हैं बॉलीवुड के इन पॉपुलर विलेन्स की वाइफ के बारे में जो अपने पतियों की तरह पॉपुलर नहीं हैं।
ये हैं बॉलीवुड के इन 8 विलेन्स की पत्नियाँ -
आशुतोष राणा और रेणुका शाहणे
फिल्म ‘दुश्मन’ सभी विलेन्स पर भारी पड़ने वाले आशुतोष ने सलमान खान की भाभी से शादी की है। आप कंफ्यूज हो गए न? हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ में सलमान की भाभी और माधुरी दीक्षित की बड़ी बहन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस रेणुका शाहणे का। आशुतोष ने रेणुका से शादी की थी और अब इनके दो बच्चे भी हैं। रेणुका ने फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ के अलावा एक-दो फिल्में और की है।
शक्ति कपूर और शिवांगी कोल्हापुरी
शक्ति कपूर ने एक्ट्रेस शिवांगी कोल्हापुरी से शादी की थी। शिवांगी भी एक एक्ट्रेस रह चुकी हैं। ये पद्मिनी कोल्हापुरी और तेजस्विनी कोल्हापुरी की बहन हैं। और श्रद्धा और सिद्धांत कपूर की माँ हैं।
गुलशन ग्रोवर और कशिश ग्रोवर
गुलशन ग्रोवर ने पहली पत्नी फिलोमिना को तलाक देकर कशिश से दूसरी शादी की थी। लेकिन ये शादी भी ज़्यादा दिन तक नहीं चली और दोनों का तलाक हो गया।
परेश रावल और स्वरुप सम्पत
परेश कई बड़ी फिल्मों में विलेन का किरदार निभा चुके हैं और इन्हें इस रोल में पसंद भी किया जाता रहा है, लेकिन क्या आप इनकी पत्नी को जानते हैं? परेश ने एक्ट्रेस स्वरुप सम्पत से शादी की थी, स्वरुप कई टीवी शोज़ और फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं। आखिरी बार स्वरुप को फिल्म ‘की एंड का’ में करीना की माँ के किरदार में देखा गया था। अब भी वो फिल्मों और टीवी पर एक्टिव हैं।
प्रकाश राज और पोनी वर्मा
प्रकाश राज आज के टाइम के विलेन हैं और खासा पॉपुलर भी हैं। प्रकाश ने भी दो शादियाँ की हैं। पहली पत्नी ललिता से अलग होने के बाद इन्होने साल 2010 में पोनी वर्मा से शादी कर ली।
रणजीत और अलोका बेदी
सिल्वर स्क्रीन पर लड़कियों को सबसे ज़्यादा डराने वाले रणजीत ने अलोका बेदी से शादी की थी।
डैनी डेन्जोंगपा और गावा डेन्जोंगपा
डैनी भी अपने ज़माने में सबसे बड़े विलेन माने जाते थे, इनके नाम से लोगों में खौफ़ था। लेकिन ये शातिर विलेन गावा से नहीं बच पाया। डैनी ने गावा से शादी की थी।
प्रेम चोपड़ा और उमा चोपड़ा
प्रेम चोपड़ा जितने फिल्मों में गंभीर नज़र आते हैं असल जिंदगी में उतने ही खुशनुमा इन्सान हैं। इन्होने उमा चोपड़ा से शादी की थी। और ये तीन बेटियों के पिता