दिशा पाटनी की ये आने वाली फ़िल्में उन्हें बॉलीवुड में बड़ा मुकाम दिलाएंगी !
टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड के नाम से जानी जाने वाली एक्ट्रेस दिशा पाटनी, सिर्फ एक नाम से बढ़कर हैं। सुशांत सिंह राजपूत स्टारर फिल्म एमएस धोनी: एन अनटोल्ड स्टोरी से डेब्यू करने वाली दिशा अभी बॉलीवुड में सिर्फ कुछ ही फिल्म पुरानी हैं लेकिन उनके चर्चे हर जगह हैं। हालाँकि फिल्मों में उन्हें अभी अपना एक्टिंग टैलेंट अच्छे तरीके से दिखाना बाकी है। दिशा की फिटनेस और रिलेशनशिप के बारे में हम आये दिन सुनते हैं। लेकिन लगता है उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स में हमें कुछ नया और बेहतरीन देखने को मिलने वाला है।
दिशा के पास आने वाले समय के लिये काफी बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वे सलमान खान के साथ एक नहीं बल्कि दो फिल्मों में काम कर रही हैं। ऐसे में उनके करियर का ऊँचाई की ओर बढ़ना तो पक्का है। आइये बताते हैं दिशा की आने वाली फिल्मों के बारे में -
भारत
सलमान खान की फिल्म भारत में दिशा काम कर रही हैं। सलमान इस फिल्म में 5 अलग-अलग अवतार में नज़र आयेंगे। दिशा, सलमान को जवानी के समय में मिलेंगी और इन दोनों के बीच में प्यार पनपेगा। हालाँकि ये दोनों एक नहीं हो पायेंगे। दिशा का रोल इस फिल्म में छोटा है लेकिन महत्वपूर्ण है। ये फिल्म कोरियाई फिल्म ओड टू माय फादर का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में दिशा के अलावा कैटरीना कैफ, तब्बू, नोरा फतेही और सुनील ग्रोवर भी हैं।
किक 2
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, दिशा पाटनी, सलमान की फिल्म 'भारत' के बाद 'किक 2' में नजर आएंगी। कुछ दिन पहले दिशा को साजिद नाडियाडवाला के ऑफिस जाते हुए देखा गया था। कहा जा रहा है कि दिशा पाटनी की साजिद के ऑफिस में जाने का कनेक्शन इसी 'किक 2' से जुड़ा है। खबरों की मानें तो दिशा पाटनी का 'किक 2' में अहम रोल है। हालांकि क्या किरदार निभाएंगी इस बात की कोई जानकारी नहीं मिली है। कहा जा रहा है कि 'किक 2' की शूटिंग इस साल के आखिर तक शुरू हो सकती है। 'किक 2' फिल्म साल 2014 में आई फिल्म 'किक' का सीक्वल है। इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने डायरेक्ट किया था।
रोहित धवन की अगली फिल्म
दिशा को डायरेक्टर रोहित धवन ने अपनी अगली फिल्म में काम करने के लिए ऑफर किया है। इस फिल्म में उनके साथ ऋतिक रोशन होंगे। रोहित फिलहाल इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और ऋतिक ने इस प्रोजेक्ट के लिए हाँ कर दिया है।
संघमित्रा
संघमित्रा एक भारतीय राजकुमारी की ज़िन्दगी की कहानी है, जो अपने देश को बचाने के लिए बड़ी लड़ाई लड़ती है। दिशा इस फिल्म में लीड रोल निभा रही हैं। हालाँकि ये फिल्म काफी समय से अटकी हुई है।