जानिये फ़िल्म 'पद्मावती' में रणवीर सिंह के किरदार अलाउद्दीन खिलजी के बारे में सब कुछ !
संजय लीला भंसाली की फ़िल्म 'पद्मावती' 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। पोस्टर रिलीज़ के बाद से ट्रेलर और फिर बेहतरीन गाने ऐसा लग रहा है कि इंतज़ार ख़त्म ही नहीं हो रहा है। इस फ़िल्म में दीपिका पादुकोण चित्तोड़ की रानी पद्मावती का किरदार निभा रही है। वहीं शाहिद कपूर चित्तोड के राजा महारावल रतन सिंह के किरदार में नज़र आयेंगे। मगर वो एक रणवीर सिंह हैं जो इस फ़िल्म में अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभा रहे हैं। फ़िल्म की अनाउंस्मेंट के बाद से ही उनके किरदार ने लोगों को आकर्षित किया था। आइये आपको रणवीर सिंह के किरदार के बारे में और विस्तार से बताते हैं -
एक खतरनाक शासक
रणवीर सिंह इस फ़िल्म में खिलजी वंश के दूसरे और सबसे ताकतवर शाशक अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाएंगे। ये वो वंश है जिसने दिल्ली सल्तनत पर राज किया। उन्होंने 1296-1316 सालों तक राज्य किया और अलाउद्दीन एक तुर्किश रूलर था। खिलजी के बारे में ऐसा कहा जाता है कि शाशन करने वालों में से वो सबसे ज्यादा निर्दयी, कठोर और निर्मम राजा था। रणवीर सिंह को ट्रेलर में देखकर ऐसा लगा कि वो इस किरदार की खाल में घुस गये हैं।
लालसा
ये एक जानी मानी बात है कि कथा कहानियों के ज़रिये रानी पद्मावती की ख़ूबसूरती की बातें खिलजी के कानों तक पहुंच गई थी और इसी के बाद से ही खिलजी ये इच्छा रखने लगे कि वो रानी को कैद कर उनसे शादी करेंगे। उन्होंने चित्तोड़ पर कब्ज़ा करने का पूरा प्रयास किया।
बायसेक्सुअल
रिपोर्ट के अनुसार फ़िल्म में रणवीर का किरदार बायसेक्सुअल होगा। ऐसी कहानियां हैं कि खिलजी का एक इंडियन के प्रति प्यार था और वो था जनरल मालिक काफूर जिसको उसने एक बंदी बाज़ार से उठाया था उसकी सुंदरता से आकर्षित होने के बाद।
पद्मावती
दीपिका पादुकोण फ़िल्म में रानी पद्मावती का किरदार निभाती नज़र आएंगी। ऐसा कहा जाता है कि दीपिका श्रीलंका के एक राजा की बेटी थी और जब चित्तोड़ के राजा रतन सिंह ने एक तोते से उनकी ख़ूबसूरती के बारे में सुना तो उन्होंने उन्हें खोजा और उनसे शादी कर ली। ऐसा माना गया जब खिलजी चित्तोड़ का विनास कर रहा था और बराबर उन्हें खोज रहा था उस समय अपने सम्मान को बचाने के लिए रानी पद्मावती ने कुछ औरतों के साथ मिलकर अपनी आत्म-आहुति दे दी।
बेहतरीन एक्टिंग
रणवीर ने खुद को इस किरदार में बहुत ज्यादा डुबो लिया था और सेट पर उनसे कोई बात नहीं करता था क्योंकि वो अपने फुल खिलजी मोड में थे। यहां तक ये भी कहा जा रहा था कि रणवीर इस किरदार में इतना खो गये थे कि इसने उनकी मेंटल और फिजिकल हेल्थ पर काफी असर किया था। इससे बाहर आने के लिए उन्हें एक मनोचिकित्सक की जरुरत पड़ी।