सामने आई 64वें फिल्मफेयर अवार्ड्स के नॉमिनेशन्स की लिस्ट, स्त्री, राज़ी संग छायीं अन्य फ़िल्में !
इस साल के फिल्मफेयर अवार्ड्स के नॉमिनेशन्स की लिस्ट आ चुकी है। साल 2018 बॉलीवुड के इतिहास में सबसे रंगीन और बेहतरीन साल रहा। ये वो साल था जब बड़े बजट की फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिरीं और छोटे बजट की अच्छे कंटेंट वाली फिल्मों ने धमाल मचाया। इस साल बॉलीवुड के तीनों खान्स को पीछे छोड़ एक्टर जैसे आलिया भट्ट, विक्की कौशल, आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव आगे निकले और दर्शकों के बीच छा गये। इसलिए इस साल के अवार्ड्स के नॉमिनेशन्स का दिलचस्प होना लाज़मी है।
इस साल के नॉमिनेशन्स काफी हद तक बैलेंस हैं। जहाँ जीरो जैसी फिल्म ने पूरी तरह से बढ़िया काम नहीं किया तो वहीं इस फिल्म में एक्टर्स का अभिनय बढ़िया था, जिसकी तारीफ भी हुई। वहीं बाकी दो खान्स की किसी फिल्म का कोई ज़िक्र इस लिस्ट में नहीं हुआ है। हमें ये देखकर भी खुश है कि तुम्बाड, मुल्क, पटाखा और मंटो जैसी फिल्मों को इस लिस्ट में जगह मिली है। चेक कीजिये नॉमिनेशन्स की पूरी लिस्ट यहाँ -
बेस्ट फिल्म
अन्धाधुन
बधाई हो
पद्मावत
राज़ी
संजू
स्त्री
बेस्ट डायरेक्टर
अमर कौशिक (स्त्री)
अमित शर्मा (बधाई हो)
मेघना गुलज़ार (राज़ी)
राजकुमार हिरानी (संजू)
संजय लीला भंसाली (पद्मावत)
श्रीराम राघवन (अंधाधुन)
बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स)
अंधाधुन (श्रीराम राघवन)
बधाई हो (अमित शर्मा)
मंटो (नंदिता दास)
पटाखा (विशाल भारद्वाज)
राज़ी (मेघना गुलज़ार)
तुम्बाड (अनिल राही बर्वे)
बेस्ट एक्टर इन ए लीडिंग रोल (मेल) - पॉपुलर
अक्षय कुमार (पैडमैन)
आयुष्मान खुराना (अंधाधुन)
राजकुमार राव (स्त्री)
रणबीर कपूर (संजू)
रणवीर सिंह (पद्मावत)
शाहरुख खान (जीरो)
क्रिटिक्स अवार्ड फॉर बेस्ट एक्टर (मेल)
आयुष्मान खुराना (अंधाधुन)
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी (मंटो)
रणबीर कपूर (संजू)
रणवीर सिंह (पद्मावत)
वरुण धवन (ऑक्टोबर)
विनीत कुमार सिंह (मुक्काबाज़)
बेस्ट एक्टर इन ए लीडिंग रोल (फीमेल) - पॉपुलर
आलिया भट्ट (राज़ी)
दीपिका पादुकोण (पद्मावत)
नीना गुप्ता (बधाई हो)
रानी मुखर्जी (हिचकी)
तब्बू (अंधाधुन)
क्रिटिक्स अवार्ड फॉर बेस्ट एक्टर (फीमेल)
अनुष्का शर्मा (सुई धागा: मेड इन इंडिया)
आलिया भट्ट (राज़ी)
नीना गुप्ता (बधाई हो)
राधिका मदन (पटाखा)
तब्बू (अंधाधुन)
तापसी पन्नू (मुल्क)
बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (मेल)
अपारशक्ति खुराना (स्त्री)
गजराज राव (बधाई हो)
जिम सरभ (पद्मावत)
मनोज पाहवा (मुल्क)
पंकज त्रिपाठी (स्त्री)
विक्की कौशल (संजू)
बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (फीमेल)
गीतांजलि राव (ऑक्टोबर)
कैटरीना कैफ (जीरो)
शिखा तलसानिया (वीरे दी वेडिंग)
स्वरा भास्कर (वीरे दी वेडिंग)
सुरेखा सिखरी (बधाई हो)
यामिनी दास (सुई धागा: मेड इन इंडिया)
बेस्ट म्यूजिक एल्बम
धड़क - अजय-अतुल
मनमर्जियां - अमित त्रिवेदी
राज़ी - शंकर एहसान लॉय
सोनू के टीटू की स्वीटी - रोचक कोहली, यो यो हनी सिंह, अमाल मलिक, गुरु रंधावा, ज़ैक नाइट, सौरभ-वैभव और रजत नागपाल
पद्मावत - संजय लीला भंसाली
जीरो- अजय-अतुल
बेस्ट लिरिक्स
ऐ वतन - गुलज़ार (राज़ी)
बिन्ते दिल - एएम तुराज़ (पद्मावत)
दिलबरो - गुलज़ार (राज़ी)
कर हर मैदान फतेह - शेखर अस्तित्वा (संजू)
मेरा नाम तू - इरशाद कामिल (जीरो)
तेरा यार हूं मैं - कुमार (सोनू के टीटू की स्वीटी)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल)
अभय जोधपुरकर - मेरा नाम तू (जीरो)
अरिजीत सिंह - तेरा यार हूं मैं (सोनू के टीटू की स्वीटी)
अरिजीत सिंह - ऐ वतन (राज़ी)
अरिजीत सिंह - बिन्ते दिल (पद्मावत)
बादशाह - तारीफां (वीरे दी वेडिंग)
शंकर महादेवन - दिलबरो (राज़ी)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल)
हर्षदीप कौर, विभा सराफ - दिलबरो (राज़ी)
जोनिता गांधी - आहिस्ता (लैला मजनू)
रोंकिनी गुप्ता - चाव लागा (सुई धागा: मेड इन इंडिया)
श्रेया घोषाल - घूमर (पद्मावत)
सुनिधि चौहान - ऐ वतन (राज़ी)
सुनिधि चौहान - मनवा (ऑक्टोबर)