शाहरुख़ खान की ये पांच फ़िल्में कभी रिलीज़ ही नहीं हुई !
शाहरुख़ खान को हम बॉलीवुड के बादशाह खान के नाम से जानते हैं। शाहरुख़ को रोमांस किंग भी कहा जाता है और बॉलीवुड में उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोविंग है। इसके अलावा शाहरुख़ के पास एक प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट है जिसके वो को-चेयरमैन हैं। अगस्त 2017 की रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख़ दुनिया 8वें हाईएस्ट पेड एक्टर्स में से एक हैं और इंडिया में नंबर वन पर आते हैं फोर्ब्स के अनुसार। शाहरुख़ हिंदी सिनेमा के लिए 100 से ज्यादा फिल्में कर चुके हैं। इनमें से ज्यादातर फिल्में हिट रही। एक एक्टर अपनी किसी फ़िल्म के लिए कितनी मेहनत करता है ये तो आपको अच्छे से पता ही होगा मगर क्या होता है जब उसकी फ़िल्म दर्शकों तक ही नहीं पहुंचती। शाहरुख़ खान की कई ऐसी फिल्में हैं जो बनी तो जरूर मगर कभी रिलीज़ नहीं हुई और तो और इनमें से कुछ के नाम भी बदल दिए गये। आइये आपको इनके बारे में बताते हैं -
किसी से दिल लगाकर तो देखो
शाहरुख की यह फिल्म 1996 में शुरू हुई थी। इसमें उनके साथ आयशा जुल्का और मधु मुख्य भूमिका थीं। फिल्म को डायरेक्ट कल्पतरु कर रहे थे और संगीत राजेश रोशन का था।
रश्क
2001 के इस प्रोजेक्ट में शाहरुख़ खान,जूही चावला और ऐश्वर्या राय थे। इस फ़िल्म की बहुत चर्चा थी और इसके बावजूद ये रिलीज़ नहीं हुई पता नहीं क्यों ?
शिखर
1995 में ये फ़िल्म सुभाष घई का प्रोजेक्ट थी जिसमें शाहरुख़ के साथ माधुरी दीक्षित नज़र आने वाली थीं। फ़िल्म 'त्रिमूर्ति' के फ्लॉप होने के बाद ये प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया। इसके बाद सुभाष 'परदेश' फ़िल्म पर काम करने लगे। खैर इसके बाद वो इस प्रोजेक्ट पर वापस आये और 1999 में उन्होंने ऐश्वर्या और अक्षय खन्ना के साथ ताल फ़िल्म बनाई।
एक्सट्रीम सिटी
इस फिल्म को लेकर ये अफ़वाह थी कि साल 2011 में शाहरुख़ हॉलीवुड एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो के साथ फ़िल्म करने वाले हैं। इस फ़िल्म को हॉलीवुड डायरेक्टर मार्टिन स्कोर्सेस डायरेक्ट करने वाले थे मगर ये फ़िल्म कभी बनी ही नहीं।
अहमक
शाहरुख खान, अयूब खान दिन और मीता वशिष्ठ की इस फिल्म को मणि कौल ने डायरेक्ट किया है। 1991 के समय की ये फ़िल्म मुंबई फ़िल्म फेस्टिवल 2015 में दिखाई गयी थी मगर ये कभी थिएटर में दिखाई नहीं गयी। ये एक छोटी सीरीज थी जिसे बॉलीवुड फ़िल्म में बदल दिया गया था।
इसके अलावा शाहरुख़ की हिट फ़िल्म कुछ कुछ होता है का एनिमेटेड वर्शन जिसका नाम कूची कूची होता है था वो भी कभी रिलीज़ नहीं हुआ। खबर तो यह भी है कि डॉन सीरीज़ की तीसरी फ़िल्म भी अपने बनने से पहले कहीं ठंडे बस्ते में चली गयी है।