तस्वीरें: आखिरी पलों में कितनी खुश दिख रही थीं श्रीदेवी !
बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी, हिंदी फिल्मों के फैन्स को गहरे सदमे में छोड़कर कल रात इस दुनिया को अलविदा कह गईं। केवल 54 साल की उम्र में श्रीदेवी की मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से कल रात दुबई में हुई। वो दुबई में अपने परिवार के साथ एक्टर मोहित मारवाह की शादी का रिसेप्शन अटेंड करने पहुंची थीं।
इस फंक्शन से श्रीदेवी के आखिरी पलों की तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में श्रीदेवी हमेशा की तरह खूबसूरत और मुस्कुराती हुई नज़र आ रही हैं और इन तस्वीरों को देखकर ये यकीन कर पाना मुश्किल है कि इन खूबसूरत पलों के बाद अब श्रीदेवी कभी नहीं नज़र आएंगी। ये वो आखिरी तस्वीरें हैं जिनमें दुनिया को उनकी सदाबहार ख़ूबसूरती और शालीनता याद रहेगी।
मुस्कुराहटें
अपने पति बोनी कपूर और छोटी बेटी ख़ुशी कपूर के बगल में श्रीदेवी ने नए शादीशुदा कपल के साथ यह तस्वीर खिंचवाई थी। यहां वो हमेशा जितनी सुन्दर नज़र आ रही हैं।
परिवार के साथ
स्क्रीन पर अपनी कला और अदाओं के जादू बिखेरने वाली श्रीदेवी असल जिंदगी में अपने परिवार के बहुत करीब थीं। ये तस्वीर उनके परिवार से उनकी करीबी बयां करती है।
बेटी का आसमान- मां
श्रीदेवी केवल मेहनती एक्ट्रेस ही नहीं थीं, वो पूरी तरह समर्पित मां भी थीं। अपने बच्चों के लिए ही उन्होंने 1997 के बाद फिल्मों से एक लम्बा ब्रेक लिया था। वो अपनी बेटियों ख़ुशी और जाह्नवी की अच्छी फ्रेंड होने के साथ-साथ उनकी प्रेरणा भी थीं। इस तस्वीर में श्रीदेवी और उनकी छोटी बेटी ख़ुशी के बीच की बॉन्डिंग साफ़ नज़र आ रही है।
कई रोल निभाती एक अदाकारा
इस तस्वीर में श्रीदेवी अपने देवर और कई फिल्मों में साथ काम कर चुके एक्टर अनिल कपूर के साथ नज़र आ रही हैं। डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए श्रीदेवी कई बार प्रेरणा रही हैं।
कुछ ना कहो
अपने एक्टिंग स्किल्स से लोगों को भौंचक्का कर देने वाली श्रीदेवी, दुनिया से भी इसी तरह गईं कि सारी दुनिया हैरान रह गई। इस तस्वीर में उनकी ख़ूबसूरती के बारे में कुछ भी कह पाना नामुमकिन है। यकीन नहीं होता कि इस तस्वीर के महज चंद घंटों बाद वो दुनिया से चली गईं।
आखिरी सफ़र
इस दुनिया को अलविदा कहने से पहले भारत की मिट्टी पर ये श्रीदेवी की आखिरी तस्वीर है। कितनी मासूमियत से उन्होंने अपनी बेटी के हाथ को कास कर, बच्चों की तरह पकड़ा है। वो इंडिया से दुबई एक फंक्शन के लिए निकली थीं। किसे मालूम था कि श्रीदेवी फिर लौट कर ही नहीं आएंगी।