टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा और उनकी मंगेतर रिपसी भाटिया की शादी की सारी डिटेल्स जानिए यहां !
कहते हैं सही समय आने पर इंसान शादी और कमिटमेंट से भागना छोड़ देता है। अब लगता है कि टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा के लिए वो समय आ गया है। शरद हमेशा से शादी के नाम से डरते आये हैं और कमिटमेंट के नाम पर उनका गला हमेशा ही सूख जाता है। इतना ही नहीं, खबर ये तक आई है कि शादी की बात सामने आने की वजह से ही उन्होंने एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी से अपना 7 साल पुराना रिश्ता खत्म कर दिया था। बाद में उन्होंने एक्ट्रेस पूजा बिष्ट के साथ भी अपने 2 साल पुराने रिश्ते को शादी ना करने की वजह से ही तोड़ा था।
पर अब लगता है कि शरद को अपने लिए सही लड़की मिल गयी है। उन्होंने दिल्ली की रहने वाली फैशन डिज़ाइनर रिपसी भाटिया से कुछ दिनों पहले सगाई करके सभी को चौंका दिया था। लेकिन क्या आपको पता है कि इनकी शादी कब हो रही है? आइये हम आपको बताते हैं -
1. शादी की तारीख
स्पॉटबॉय की रिपोर्ट्स के मुताबिक, शरद जल्द ही शादी करने वाले हैं। मार्च 2019 में सगाई करने वाले शरद, एक महीने के अन्दर शादी कर लेंगे। उनकी और रिपसी की शादी 20 अप्रैल को होगी।
2. वेन्यू
इन दोनों की शादी मुंबई में ही होगी। इन दोनों के घरवालों ने शादी के लिए अँधेरी वेस्ट के द क्लब मुंबई को चुना है। 19 अप्रैल को शरद और रिपसी की मुंबई के जुहू के जेडब्लू मरिअट होटल में रिंग सेरेमनी होगी।
3. शादी का जश्न और रस्में
इन दोनों की शादी 4 दिन की होगी। 18 अप्रैल से इन दोनों की शादी का जश्न और रस्में शुरू हो जाएँगी। इसमें हल्दी, मेहँदी और संगीत होगा। शादी 20 अप्रैल को सुबह गुरूद्वारे में होगी और शाम को सेलिब्रेशन होगा। इसके बाद दोनों की शादी का रिसेप्शन 3 मई को कोलकाता के जेडब्लू मरिअट होटल में होगा।
4. शादी का कार्ड
इन दोनों की शादी का कार्ड आ गया है!
5. तैयारियां
शरद ने बताया कि उनकी शादी में ढोलवाले आएंगे क्योंकि रिपसी पंजाबी हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने टॉप डीजे वालों को बुलाया है, जिनमें से एक उनका दोस्त है जो कोलकाता से है। शरद के माता-पिता, बहन-जीजा मिलकर उनकी शादी में नाचने वाले हैं। मुंबई में उनकी शादी में शामिल होने के लिए इंडस्ट्री के उनके दोस्त भी आयेंगे। इसके बाद वे एक इंग्लिश थीम का रिसेप्शन देंगे।
7. हनीमून
शरद ने ये भी बताया कि उन्होंने और रिपसी ने फ़िलहाल हनीमून की प्लानिंग नहीं की है। उन्होंने बताया कि जहाँ उन्हें पहाड़ पसंद हैं वहीं रिपसी को समंदर से प्यार है। इसलिए इन दोनों के हनीमून की जगह अभी तक फाइनल नहीं हो पायी है। शादी के बाद शरद काम पर वापस आ जायेंगे और शायद अगले कुछ महीनों में हनीमून पर जाने का प्लान बनायेंगे।