भगवान शिव की भूमिका में इन 5 टीवी एक्टर्स ने जीता हमारा दिल !
अगर हिन्दू देवी-देवताओं की बात की जाए तो प्रभु शिव शंकर एक ऐसे देवता हैं जिन्हें शायद सबसे ज़्यादा पूजा जाता है। भगवन शिव को सभी देवताओं में जितना सरल माना जाता है उतने ही वो रहस्यमयी भी हैं। एक तरफ जहां शिव जी भूत प्रेतों से घिरे रहते हैं वहीं दूसरी तरफ वो नृत्य के भी सृजनकर्ता हैं। एक तरफ वो सती के प्रेम में सब कुछ भुला देने वाले अंतहीन प्रेमी हैं, तो दूसरी तरफ गुस्सा आने पर दुनिया भस्म कर देने वाले तांडवकर्ता भी।
यही वजह है कि जब भी टीवी पर शिव जी पर आधारित कोई सीरियल बनाया गया तो शिव जी की भूमिका निभाने वाले एक्टर को बहुत सोच-समझ कर चुना गया। टीवी पर शिव का किरदार निभाने वाले एक्टर्स को ऑडियंस ने भी बहुत प्यार दिया।
आइए आपको बताते हैं टीवी के उन 5 कलाकारों के बारे में जिन्होंने सबसे खूबसूरती से भगवान शिव के किरदार को टीवी स्क्रीन पर उतारा-
5. रोहित बक्शी- सिया के राम
स्टार प्लस के सुपरहिट शो ‘सिया के राम’ में रोहित बक्शी ने भगवान शिव का किरदार निभाया था। इस शो में श्रीराम की भूमिका में पॉपुलर हुए आशीष शर्मा और सीता बनीं मदिराक्षी मुन्दले के बीच रोहित दर्शकों में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब हुए थे।
4. यशोधन राणा- ओम नमः शिवाय
दूरदर्शन के इस सीरियल में भगवान शिव का किरदार रचने के लिए 9 साल तक रिसर्च की गई थी। डायरेक्टर धीरज कुमार के इस सीरियल ने पहली बार टीवी पर भगवान शिव को दिखाया था। 90s के दौर में आए इस सीरियल में यशोधन राणा ने इतना शानदार अभिनय किया कि लोग असल जिंदगी में उन्हें शिव जी समझने लगे थे।
3. हिमांशु सोनी- नीली छतरी वाले
इस सीरियल में भगवान शिव को मानव अवतार में दिखाया गया था। आज के युग में भगवान शिव बने हिमांशु सोनी को लोगों ने इस रोल में बहुत पसंद किया था। कुछ एपिसोड्स में हिमांशु ने जब भगवान शिव का रूप बनाया तो वे और भी ज़्यादा जंच रहे थे।
2. समर जय सिंह- ओम नमः शिवाय
दूरदर्शन पर जब ‘ओम नमः शिवाय’ सीरियल दोबारा शुरू हुआ तो इस बार भगवान शिव के किरदार में समर जय सिंह को लिया गया। शिव की भूमिका में समर ने इससे पहले दूरदर्शन पर शिव जी बने यशोधन राणा की पॉपुलैरिटी को भी पीछे छोड़ दिया। समर ने शिव की भूमिका में बहुत शानदार डांस किया था और तांडव के सीन्स में वो बहुत भयंकर दिखते थे।
1. मोहित रैना- देवों के देव महादेव
टीवी एक्टर मोहित रैना को शिव जी की भूमिका में इतनी पॉपुलैरिटी मिली जैसी टीवी एक्टर्स को 90 के दशक में मिला करती थी। घर-घर में लोग उन्हें पहचानने लगे। उनकी एक्टिंग और पर्सनालिटी ने भगवान शिव के किरदार को स्क्रीन पर जीवंत कर दिया। इस रोल में मोहित इतने पसंद किए गए कि बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की मम्मी ने उन्हें मोहित से शादी की सलाह दे दी थी।