साल 2019-20 में आने वाली ये 10 फ़िल्में आपके अन्दर देशभक्ति का जोश भर देंगी !

बॉलीवुड में हमें हर तरह की फ़िल्में देखने को मिलती हैं। रोमांटिक से लेकर थ्रिलर और मर्डर मिस्ट्री तक सबकुछ यहाँ दर्शकों को परोसा जाता है। लेकिन एक फ्लेवर जो जनता का फेवरेट बन चुका है वो है देशभक्ति वाली फिल्मों का। अपने देश से प्यार हर कोई करता है और देश के लिए प्रेम जताने में कभी भी कोई पीछे नहीं हटता। ऐसे में हमारे बॉलीवुड ने भी हमें देशभक्ति से भरी कई बढ़िया फ़िल्में दी है, जो हिट भी हुईं। हाल ही में विक्की कौशल की फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक ने बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हिट होकर साबित कर दिया कि भारत की जनता अपने देश से कितना प्यार करती है।
इस साल बहुत से फिल्मकार देशभक्ति पर फ़िल्में बना रहे हैं, जिसका मतलब है कि ये साल जनता के लिए देशभक्ति से भरा होने वाला है। आइये आपको बताते हैं कौन-सी फ़िल्में आप इस साल देखेंगे।
केसरी
अक्षय कुमार स्टारर ये फिल्म 1897 के सारागढ़ी के युद्ध पर बनी है। जहाँ 21 सिख जवानों को सकेंतन चौकी में तैनात किया गया था। ये चौकी लॉकहार्ट किले और गुलिस्तान किले के बीच थी। 12 सितम्बर 1897 को 10000 अफ़गानों ने फोर्ट लॉकहार्ट पर हमला किया। इस हमले में ब्रिटिश सरकार से तुरंत मदद ना मिल पाने पर हवलदार ईशार सिंह (अक्षय कुमार) की अगवाई में उन 21 सिख जवानों ने मरते दम तक लड़ने और सारागढ़ी को बचाने की कसम खायी। इस लड़ाई में तक़रीबन 600 अफ़गानों की जाने गयी थी और लड़ाई के बाद भारत के इतिहास में हवालदार ईशार सिंह और उनके 20 सिख सैनिकों का नाम अमर हो गया। ये फिल्म 21 मार्च 2019 को रिलीज़ होगी।

उधम सिंह बायोपिक
एक्टर विक्की कौशल, डायरेक्टर शूजित सिरकार के साथ क्रांतिकारी उधम सिंह की ज़िन्दगी पर बन रही फिल्म में काम कर रहे हैं। क्रांतिकारी उधम सिंह ने 1919 में हुए जलियावाला बाग हत्याकांड का बदला लेने के लिए ब्रिटिश इंडिया के पंजाब के लेफ्टिनेंट गवर्नर माइकल ओ डवयर को मारा था। ये फिल्म अप्रैल के महीने में शूट होना शुरू होगी और 2020 में रिलीज़ होगी।

रोमियो अकबर वाल्टर
जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म रोमियो अकबर वाल्टर यानी RAW उस भारत-पाकिस्तान की उस जंग पर आधारित है, जिसमें पाकिस्तान ने अपने घुटने टेक दिए थे। इस फिल्म में जॉन एक सीक्रेट एजेंट का किरदार निभा रहे हैं, जिसे पाकिस्तान में पकड़ लिया जाता है। आप उन्हें इस फिल्म में अलग-अलग रूपों में देखेंगे। फिल्म में जॉन के अलावा जैकी श्रॉफ और मौनी रॉय हैं। ये फिल्म 5 अप्रैल 2019 को रिलीज़ होगी।

भारत
सलमान खान स्टारर फिल्म भारत का इंतज़ार सभी को बेसब्री से है। ये फिल्म एक आदमी और भारत देश की कहानी है। इस फिल्म को बनाने की प्रेरणा कोरियन फिल्म ओड टू माई फादर से ली गयी है। फिल्म में आप सलमान को अलग-अलग अवतारों में देखेंगे। इसमें उनके साथ तब्बू, कैटरिना कैफ, दिशा पाटनी और नोरा फतेही होंगी।

मिशन मंगल
अक्षय कुमार इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आप सभी को गर्व महसूस करवाने वाले हैं। भारत के पहले मंगलयान के लॉन्च की कहानी अक्षय अपनी फिल्म मिशन मंगल के साथ लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू, विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, शरमन जोशी संग सनी होंगे। ये फिल्म इस साल 15 अगस्त पर रिलीज़ होगी।

83
भारत की पहली क्रिकेट वर्ल्ड कप की ऐतिहासिक जीत पर बन रही फिल्म 83 को रणवीर सिंह और डायरेक्टर कबीर खान लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में 1983 के उस समय को दोबारा जिया जायेगा जब कपिल देव और उनकी टीम ने वर्ल्ड कप जीतकर भारत को गर्व दिलाया था। ये फिल्म 2020 में रिलीज़ होगी।

अरुणिमा सिन्हा बायोपिक
खबर है कि आलिया भट्ट, अरुणिमा सिन्हा की ज़िन्दगी पर बनने वाली फिल्म में काम करने जा रही हैं। अरुणिमा सिन्हा, दुनिया में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली दिव्यांग महिला हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म 'बॉर्न अगेन ऑन द माउंटेन: ए स्टोरी ऑफ लूजिंग एवरीथिंग ऐंड फाइंडिंग बैक' नाम की किताब पर आधारित होगी। माना जा रहा है कि आलिया ने इस फिल्म में काम करने के लिए अपनी सहमति दे दी है। इस फिल्म को करण जौहर और विवेक रंगाचारी प्रोड्यूस करेंगे। ये फिल्म कब आएगी ये बात अभी तय नहीं हुई है।
Updated : October 21, 2019 08:30 AM IST
Please Subscribe us OnGoogle News