वरुण धवन की आने वाली ये 7 फिल्में उनके करियर को नई ऊंचाई तक ले जायेंगी !
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन को अगली जेनरेशन का सुपरस्टार माना जा रहा है। वरुण ने अपना करियर डायरेक्टर करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर’ से 2012 में शुरू किया था। वरुण की पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर’ में वरुण की शानदार परफॉरमेंस से सभी ने ये उम्मीद लगाई थी कि वरुण का करियर बहुत ज़बरदस्त होने वाला है। अपनी पहली ही फिल्म के लिए वरुण को फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू अवार्ड भी मिला था।
'स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर' दर्शकों और फिल्म निर्माताओं को आने वाले सालों में वरुण की एक्टिंग से बहुत उम्मीदें थीं। वरुण ने भी अपने चाहने वालों को निराश नहीं किया और एक के बाद एक लगातार हिट फ़िल्में दीं। अब तक वरुण धवन की सारी फ़िल्में सुपरहिट रही हैं। फिल्म ‘बदलापुर’ में वरुण की एक्टिंग से फिल्म आलोचक भी बहुत प्रभावित हुए। वरुण के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को देखते हुए ये कहा जा सकता है कि वरुण बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार बन सकते हैं। आने वाले वक़्त में वरुण के पास कुछ बहुत बढ़िया फ़िल्में हैं। इन फिल्मों में अरुण को अपने एक्टिंग टैलेंट को दिखने का भरपूर मौका मिलेगा और वो बॉक्स ऑफिस के किंग बन सकते हैं।
आइए आपको बताते हैं वरुण धवन की आने वाली पांच फिल्मों के बारे में जो उन्हें बॉलीवुड का अगला सुपरस्टार बना सकती हैं-
इस फिल्म को ‘दम लगा के हईशा’ बनाने वाले डायरेक्टर शरत कटारिया डायरेक्ट कर रहे हैं। ’यश राज फ़िल्म्स’ के बैनर टेल बनने वाली इस फिल्म में पहली बार वरुण धवन और अनुष्का शर्मा एक साथ काम कर रहे हैं। वरुण इस फिल्म में एक टेलर का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म के सेट से वरुण और अनुष्का की फ़ोटोज़ सामने आने लगी हैं और इस फिल्म को ले कर दर्शकों में अभी से उत्सुकता बढ़ने लगी है। यह फिल्म 28 सितम्बर 2018 को रिलीज़ होगी।
3. ABCD 3
डांस पर आधारित फिल्म फ्रेंचाइजी ‘ABCD’ दर्शकों के बीच बहुत पॉपुलर है वरुण धवन ने इस फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म ‘ABCD 2’ में वरुण धवन ने काम किया था और उनकी परफॉरमेंस को लोगों ने बहुत पसंद किया था। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी इसलिए फिल्म के डायरेक्टर रेमो डिसूज़ा ने अगले पार्ट के लिए भी वरुण को ही साइन किया। इस फिल्म की रिलीज़ डेट अभी तय नहीं है।
4. शिद्दत
अरुण कपूर को ‘2 स्टेट्स’ जैसी बड़ी हिट देने वाले डायरेक्टर अभिषेक वर्मन की फिल्म ‘शिद्दत’ में वरुण धवन नज़र आएंगे। इस फिल्म में वरुण धवन के साथ आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित भी काम कर रहे हैं। वरुण धवन के साथ आलिया भट्ट की जोड़ी ने अब तक हमेशा बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया है। इस फिल्म की कास्ट बहुत ज़बरदस्त है इसलिए अभी से इस फिल्म का इंतज़ार बेसब्री से किया जा रहा है। यह फिल्म सितम्बर 2018 में रिलीज़ हो सकती है।
5. रणभूमि
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन एक बार फिर डायरेक्टर शशांक खेतान के साथ काम करने जा रहे हैं। शशांक और वरुण का ये साथ में तीसरा प्रोजेक्ट होगा। इससे पहले ये डायरेक्टर-एक्टर जोड़ी ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ और ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ जैसी हिट फिल्में दे चुके हैं। इस फिल्म को करण जोहर की कम्पनी धर्मा प्रोडक्शन प्रोड्यूस करेगी। इस फोटो के साथ तीनों ने बताया कि इस फिल्म का नाम ‘रणभूमि’ होगा और यह फिल्म 2020 में दिवाली पर रिलीज़ होगी।
6. रेमो डीसूज़ा की डांस फिल्म
डांस के दीवानों के लिए एक ज़बरदस्त खबर है, बॉलीवुड कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूज़ा की आने वाली डांस फिल्म के लिए लीड एक्टर्स फाइनल हो गए हैं। इस फ़िल्म को भारत की अबतक की सबसे बड़ी डांस फिल्म कहा जा रहा है। खबरों के मुताबिक इस फिल्म के लिए वरुण धवन और कैटरीना कैफ़ को साइन किया गया है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म रेमो डिसूज़ा की डांस फ्रेंचाईज़ी फिल्म ‘ABCD’ की तीसरी किश्त होगी। इस फिल्म में ‘ABCD’ फ्रेंचाईज़ी के पिछले एक्टर्स प्रभुदेवा और धर्मेश भी होंगे। इस फिल्म की स्टारकास्ट को देखते हुए तो अभी से ऐसा लगने लगा है कि यह फिल्म एक ब्लॉकबस्टर होने वाली है। डांस के धुरंधरों से सजी यह फिल्म 8 नवम्बर 2019 को रिलीज़ होगी।
7. फाइव
‘मैरी कॉम’ और ‘सरबजीत’ डायरेक्ट करने वाले आर्ट डायरेक्टर ओमंग कुमार की फिल्म ‘फाइव’ में वरुण धवन मुख्य भूमिका में होंगे। ये फिल्म एक साइकोलोजिकल थ्रिलर होगी। यह फिल्म जनवरी 2019 में रिलीज़ हो सकती है।