क्या 'नमस्ते इंग्लैंड' में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा का ऑनस्क्रीन रीयूनियन कमाल कर पायेगा?
अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' 18 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। ये इस साल की दशहरे पर रिलीज़ होने वाली बड़ी फिल्म है। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद जनता ने मिक्स्ड रिएक्शन दिए थे, जिसे शायद फिल्म के मेकर्स ने भी समझा था और इसलिए फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज़ किया गया था। लेकिन क्या इस फिल्म को लेकर जनता में उत्साह है? इस फिल्म को देखने का सबसे कारण है अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा का फिल्म 'इश्कबाज़' के बाद दोबारा साथ बड़े परदे पर आना।
लेकिन इस बार उनके बीच की बढ़िया केमिस्ट्री कहीं खोयी हुई सी लग रही है। क्या इन दोनों की जोड़ी के अलावा कोई दूसरी वजह है, जिसके लिए इस फिल्म को देखा जाए? आइये आपको बताते हैं कुछ कारण जिनके लिए आप इस फिल्म को देखने के बारे में सोच सकते हैं।
1. अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर इस फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे हैं और वे लगभग अपने ही रूप में नज़र आएंगे। झा नमस्ते इंग्लैंड के ट्रेलर में हमने उन्हें फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' मोड में देख चुके हैं वहीं इस फिल्म में आपको अर्जुन अपनी पत्नी को जलाते दिखाई देंगे। फिल्म में उनके पीछे दो लड़कियां पागल हैं, जिनका लॉजिक समझना काफी मुश्किल है।
2. पंजाब और इंग्लैंड के अलावा फिल्म में 'नमस्ते लन्दन' जैसा कुछ नहीं है
ये फिल्म नमस्ते लंदन फ्रैंचाइज़ी की दूसरी फिल्म है। लेकिन उसका सीक्वल नहीं है। इसलिए इस फिल्म में पहली वाली फिल्म जैसा कुछ भी नहीं है। बस पंजाब और लंदन एक जैसे हैं।
3. इस फिल्म को देखकर आपको बहुत सी दूसरी फिल्मों की याद आएगी
जैसा कि हमने ट्रेलर में देखा ये फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' और 'हाफ गर्लफ्रेंड' का दिलचस्प मिक्स है। फिल्म के दूसरे ट्रेलर को देखकर आपको ये बात थोड़ी ज्यादा लगेगी। तो ये बात तो पक्की है कि आपको नमस्ते इंग्लैंड देखकर कई फ़िल्में याद आने वाली हैं।
4.पंजाब और इंग्लैंड के रंग देखने को मिलेंगे
फिल्म नमस्ते इंग्लैंड में आपको पिंड के कई रंग देखने को मिलेंगे। इस फिल्म में सरसों के खेत, ट्रेक्टर वाले स्टंट्स और पिंड दी खुशबू भर-भरकर है, जो आपको इंग्लैंड में भी महसूस होगी।
तो क्या आप ये फिल्म वीकेंड पर देखेंगे? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं !