अपने नए शो में चंद्रगुप्त मौर्य के किरदार में नज़र आएंगे रजत टोकस !

    अपने नए शो में चंद्रगुप्त मौर्य के किरदार में नज़र आएंगे रजत टोकस !

    टीवी की दुनिया के सितारों में यूँ तो कई सितारें हम सबको पसंद हैं, लेकिन रजत टोकस की बात ही कुछ और है। एक चाइल्ड एक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरूआत करने वाले रजत को आज पूरा देश जानता और पसंद करता है। कई लोग उन्हें पृथ्वीराज चौहान के नाम से भी जानते हैं। रजत ने अपने हर शो से अपने चाहने वालों का दिल जीता है। रजत एक बार फिर टीवी पर लीड एक्टर के तौर पर वापसी करने को तैयार हैं। वे एकता कपूर के ऐतिहासिक ड्रामा शो चन्द्र नंदिनी में चंद्रगुप्त मौर्य का किरदार निभाते दिखेंगे। शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है और रजत अपने किरदार को खूबसूरती से निभाने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं।

    आइये आपको बताये रजत से जुड़ी कुछ बातें -

    उन्होंने पृथ्वीराज चौहान शो में बतौर लीड एक्टर काम किया था। इसी शो के बाद उन्हें इंडस्ट्री में पहचान मिली। पृथ्वीराज चौहान शो इतना हिट हुआ कि शो के एपिसोड्स को जोड़कर उनकी फिल्म भी बनाई गयी। उन्होंने पृथ्वीराज चौहान का किरदार निभाया था और इसके लिए उन्हें कई अवार्ड्स भी मिले थे।

    इसके बाद उन्होंने 'धर्मवीर' में वीर और 'तेरे लिए' में रोबिन्दो गांगुली का किरदार निभाया था।

    एकता कपूर के शो 'जोधा अकबर' में उन्होंने अकबर का किरदार निभाया। रजत ने ज़्यादातर ऐतिहासिक शोज़ में काम किया है और इनमें उनकी एक्टिंग बेहतरीन होती है। 

    देखिये उनके नए शो के प्रोमोज़ -

    इस शो में रजत के साथ श्वेता बासु प्रसाद काम कर रही हैं।