खराब ब्रेकअप के बाद भी साथ काम करने को तैयार हैं बॉलीवुड के ये 5 एक्स कपल्स !

    खराब ब्रेकअप के बाद भी साथ काम करने को तैयार हैं बॉलीवुड के ये 5 एक्स कपल्स !

    प्यार एक बहुत ही उलझी हुई चीज़ है। अगर ये खुद नहीं उलझती तो कुछ लोग खुद को इसमें उलझा लेते हैं। एक रिश्ते में इंसान को काफी कुछ करना पड़ता है और हमेशा हर दिन अच्छा नहीं होता। दुर्भाग्यवश कई रिश्ते बुरी तरह ख़त्म होते हैं और उन्हें बदलने के लिए आप कुछ कर भी नहीं सकते। हमारे बॉलीवुड में आये दिन जोड़ियां बनती और बिगड़ती हैं। ऐसे बहुत से बॉलीवुड कपल्स हैं, जिनके रास्ते बुरी पढ़ाव पर जाकर ख़त्म हुए हैं। लेकिन कहते हैं कि ज़िन्दगी में आगे बढ़ना ही सबकुछ होता है।

    आइये आपको बताते हैं बॉलीवुड एक उन कपल्स के बारे में, जो सबकुछ भुलाकर आगे एक साथ काम करने के लिए तैयार हैं।

    सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन

    ऐश्वर्या राय और सलमान खान की प्रेम कहानी बॉलीवुड के इतिहास में काफी पुरानी है। सलमान का ऐश्वर्या के साथ व्यवहार और ऐश्वर्या का सलमान को छोड़ना सबकुछ बहुत बुरा था और इसके बाद इन दोनों के रिश्ते हद से ज्यादा खराब हो गये। साल 2016 में आई फिल्म ऐ दिल है मुश्किल से ऐश्वर्या ने जब बॉलीवुड में वापसी की, तब एक मैगज़ीन ने उनसे पूछा था कि क्या वे सलमान खान के साथ काफी दोबारा काम करेंगी? इसके जवाब में ऐश्वर्या ने कहा था कि मैंने सलमान के साथ ज़रूर काम करुँगी। बशर्ते फिल्म की कहानी और डायरेक्टर अद्भुत होने चाहिए।

    खराब ब्रेकअप के बाद भी साथ काम करने को तैयार हैं बॉलीवुड के ये 5 एक्स कपल्स !

    सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे

    अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत टीवी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर कपल हुआ करते थे। इन दोनों की शादी का इंतज़ार कर रहे फैन्स को जब इनके ब्रेकअप की खबर मिली तो सभी का दिल चूर-चूर हो गया था। अंकिता और सुशांत 8 साल से ज्यादा समय साथ में बिताने के बाद अलग हुए थे और इन दोनों का रिश्ता अच्छे नोट पर ख़त्म नहीं हुआ था। अब अंकिता ने कंगना की फिल्म मणिकर्णिका से बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है और सुशांत भी यही हैं। तो एक इंटरव्यू में अंकिता से पूछा गया कि क्या वे सुशांत के साथ काम करना पसंद करेंगी? अंकिता ने कहा कि एक्टर होने के नाते उनके पास और कोई चॉइस नहीं है। अगर उन्हें कोई अच्छी स्क्रिप्ट मिली तो वे सुशांत के साथ ज़रूर काम करेंगी। वहीं जब सुशांत से ये पुछा गया तो उन्होंने कहा, हाँ, काम के लिए कभी ना नहीं कर सकते हैं, किसी के लिए भी।

    खराब ब्रेकअप के बाद भी साथ काम करने को तैयार हैं बॉलीवुड के ये 5 एक्स कपल्स !

    कल्कि केकलां और अनुराग कश्यप

    कल्कि और अनुराग ने साथ में काम करने के बाद साल 2011 में शादी कर ली थी। इन दोनों का रिश्ता साल 2015 में ख़त्म हुआ। जिसके बाद कल्कि और अनुराग दोस्त बन गये। कल्कि ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि हो सकता है वे और अनुराग कभी किसी दिन साथ में दोबारा काम करें।

    खराब ब्रेकअप के बाद भी साथ काम करने को तैयार हैं बॉलीवुड के ये 5 एक्स कपल्स !

    सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट

    आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा का रिश्ता फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर के बाद से शुरू हुआ था। इन दोनों ने खुलकर कभी भी अपने रिश्ते को नहीं कुबूला। लेकिन सिद्धार्थ ने करण जौहर के शो कॉफ़ी विद करण 6 में अपने और आलिया के रिश्ते के बारे में बात करते हुए बताया कि उनका रिश्ता कैसे ख़त्म हुआ। उन्होंने कहा कि अगर हो सका तो वे आलिया के साथ दोबारा काम करना चाहेंगे।

    खराब ब्रेकअप के बाद भी साथ काम करने को तैयार हैं बॉलीवुड के ये 5 एक्स कपल्स !