ब्रेकअप ने बना दिया इन बॉलीवुड सितारों को मशहूर !
- मार्टीनी शॉट्स
- अपडेट:
- लेखक: Pallavi Jaiswal (एडिटोरियल टीम)
बॉलीवुड में काम करने वाले सितारों का जीवन यूँ तो आसन नहीं होता लेकिन फिर भी वे उसे बेहतर बनाने की कोशिश में लगे रहते हैं। बॉलीवुड में अपनी जगह बनाना और मशहूर होना में जहां कभी-कभी इंसान को अपनी मेहनत से खून-पसीना बहाना पड़ता है तो कभी-कभी सिर्फ एक विवाद या ब्रेकअप ही काफी होता है। जहां इंडस्ट्री में कई सितारेने काम और नाम के लिए फेमस हैं वहीं कई ऐसे भी है, जिन्होंने विवादों में जगह बना कर अपना नाम लोगों के बीच बनाया है। लेकिन कुछ ऐसे भीइ जो अपने रिश्तों के चलते मशहूर हुए हैं। आज हम आपके लिए लेकर आये हैं उन सितारों की लिस्ट जो अपने ब्रेकअप के चलते हो गये मशहूर।
- 1/12
अंकिता लोखंडे
एक्टर सुशांत सिंह और अंकिता के ब्रेकअप की खबर देश में आग की तरह फैली थी! इससे लोगों को दुःख भी हुआ और अंकिता की लोकप्रियता थोड़ी और बढ़ गयी!
- 2/12
शिल्पा शेट्टी
अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी का रिश्ता जगज़ाहिर था और इन दोनों का ब्रेकअप भी उतना ही बड़ा था! जिसके चलते शिल्पा और अक्षय का नाम बहुत दिनों तक लोगों के बीच बना रहा था!
- 3/12
डीनो मोरेया
डीनो को आज भी बिपाशा के एक्स-बॉयफ्रेंड के नाम से जाना जाता है! इन दोनों का रिश्ता फिल्म 'राज़' से शुरू हुआ था! कुछ समय डेट करने एक बाद ये दोनों अलग हो गए थे!
- 4/12
करण सिंह ग्रोवर
करण सिंह ग्रोवर अपने ब्रेकअप और डिवोर्स के लिए हमेशा से सुर्ख़ियों का हिस्सा बने रहे हैं! दो शादियां और गर्लफ्रेंडस को छोड़ने के बाद अब करण बिपाशा बसु के पति हैं!
- 5/12
करीना कपूर
शाहिद कपूर के साथ करीना का रिश्ता काफी लोकप्रिय था! ये दोनों एक एमएमएस स्कैंडल में फंसे थे और उसके बाद इनका ब्रेकअप हो गया! इनका रिश्ता टूटना सभी के लिए काफी झटके वाले बात थी!
- 6/12
कैटरीना कैफ
सलमान खान ही कैटरीना को इंडस्ट्री में लेकर आये थे और उन्हीं के साथ रिश्ते में आने और ब्रेकअप के बाद कैटरीना की चर्चा देश में होने लगी!
- 7/12
कुशाल टंडन
गौहर और कुशाल की मुलाकात बिग बॉस 7 के घर में हुई थी! इन दोनों का रिश्ता जितना गहरा था उनके ब्रेकअप ने उतनी ही सुर्खियां बटोरी थीं! कुशाल के नाम के आगे आज भी गौहर को जोड़ा जाता है!
- 8/12
पुलकित सम्राट
सलमान खान की राखी बहन श्वेता रोहिरा और पुक्लित सम्राट की लव स्टोरी के बारे में शायद ही लोग जानते हो लेकिन पुलकित के डिवोर्स की खबर पुरे देश में आग की तरह फैली थी और इसके चलते पुलिकित को काफी पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी!
- 9/12
शाहिद कपूर
करीना कपूर के साथ अपने रिश्ता को लेकर शाहिद काफी लोकप्रिय थे! करीना से रिश्ता टूटने के बाद शाहिद काफी दुखी थे और उसी समय उनकी लोकप्रिय भी उछाल मार रही थी!
- 10/12
तनिषा मुखर्जी
गौअहर और कुशाल की अलावा बिग बॉस 7 के घर में तनिषा और अरमान की भी मुलकात हुई थी! इन दोनों ने अपने रिश्ते के लिए काफी सुर्खियां बटोरी! तनिषा की माँ तनूजा अरमान और उनके रिश्ते के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थीं! और जब अंत में इनका रिश्ता टूटा तो सभी चौंक गये! इनके रिश्ते और ब्रेकअप दोनों पर तनिषा देश में हर जगह छा गयी थीं!
- 11/12
उपेन पटेल
एक और कपल जो बिग बॉस के घर में मिला वो था करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल! उपेन और करिश्मा का ब्रेकअप काफी ड्रामेटिक था और इसके चलते इन दोनों को ही काफी एक्सपोज़र मिला!
- 12/12
वीना मलिक
बिग बॉस का घर और वीना के साथ अश्मित की जोड़ी सुर्खियां लूट रही थीं! सभी को लगा कि इनका रिश्ता अभूत आगे जायेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ! अपने रिश्ते के चलते वीना ने लोकप्रियता ज़रूर हासिल कर ली!
- share
- Tweet
रिलेटेड कंटेंट
The White Tiger रिव्यू
मैंने कई सालों पहले अरविंद अडिगा की ‘द व्हाइट टाइगर’ पढ़ी थी। ‘मैन बुकर प्राइज़’ विनिंग ये नॉवेल तब भ... और देखें
Wonder Woman 1984 रिव्यू
कहते हैं न ‘बी केयरफुल व्हाट यू विश फॉर’ (यानि सोच समझकर मांगें)... मेरे खयाल से वंडरवुमन के सीक्वल... और देखें
Shakeela रिव्यू
ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी जैसे धांसू परफॉर्मर, साउथ की एडल्ट फिल्म स्टार के संघर्ष की रियल लाइफ कहानी औ... और देखें